Airtel Xstream Fibre Home Broadband सेवा जल्द होगी इन 25 शहरों में उपलब्ध

Airtel Xstream Fibre सर्विस को सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, चैन्नई, चंडीगढ़, कोलकता, इंदौर, जयपुर और अहमदाबाद में उपलब्ध कराया गया था।

Airtel Xstream Fibre Home Broadband सेवा जल्द होगी इन 25 शहरों में उपलब्ध

Airtel Xstream Fibre Home Broadband सेवा सितंबर 2019 में हुई थी लॉन्च

ख़ास बातें
  • Airtel ने इन 25 शहरों के लिए लॉन्च किए चार नए प्लान
  • Xstream Fibre Broadband सर्विस का आगाज़ होगा धीरे-धीरे
  • कोरोना वायरस की वजह से लॉन्च में हो सकती है देरी
विज्ञापन
Airtel अपनी Airtel Xstream Fibre Home Broadband की सेवा की शुरुआत 25 नए शहरों में होने वाली है। इस बात की जानकारी कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के जरिए मिली। कंपनी की वेबसाइट के Airtel Xstream Fibre पेज पर इन शहरों के नाम लिखे गए हैं और ‘launching soon' के टैग से लॉन्च तारीख की भी गिनती शुरू कर दी है। इसके अलावा, एयरटेल ने वेबसाइट पर इन 25 शहरों के लिए एक्सट्रीम फाइबर प्लान भी लिस्ट कर दिए हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 599 रुपये प्रति माह है। एयरटेल इन शहरों में चार एक्सट्रीम प्लान देगी- बेसिक, इंटरटेनमेंट, प्रीमियम और वीआईपी।

Airtel ने अपनी Xstream Fibre Home Broadband सर्विस को सितंबर 2019 में लॉन्च किया था, जिसकी अधिकतम स्पीड 1Gbps है। शुरुआत में एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, चैन्नई, चंडीगढ़, कोलकता, इंदौर, जयपुर और अहमदाबाद में उपलब्ध कराया गया था। अब कंपनी अपनी सेवाओं का विस्तार देश के अन्य शहरों में करने वाली है। ये हैं वो शहर जहां पर एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को आने वाले दिनों में लॉन्च किया जाएगा।

अजमेर

अलीगढ़

भीलवाड़ा

बीकानेर

बूंदी

धर्मशाला

गाजीपुर

गोरखपुर

होसूर

जागाधारी

झांसी

जोधपूर

काकीनाडा

कोल्हापुर

कोटा

मथूरा

मिर्जापुर

मुजफ्फरनगर

रोहतक

शाहजहांपुर

शिमला

थानजावुर

तिरुपति

उदयपुर

यमुनानगर

वेबसाइट से पता लगा है कि एयरटेल अपनी एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को फेज़ में रोलआउट करने की योजना बना रही है। वेबसाइट पर लिखा गया है कि अलग-अलग शहरों में यह सर्विस अलग-अलग समय पर उपलब्ध होगी। OnlyTech ने सबसे पहले इस लिस्टिंग के बारे में जानकारी दी। OnlyTech के अनुसार, एयरटेल अजमेर, गाजीपुर, कोटा और शिमला में एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड लॉन्च करने वाली थी, लेकिन इसमें अभी देरी होगी। इसकी वजह है COVID-19 यानी कोरोना वायरस। महामारी के खतरे तो देखते हुए देशभर में लॉकडाउन लागू है। संभावना है कि इसका असर आगे आने वाले लॉन्च पर भी पड़े।

एयरटेल की वेबसाइट पर इन शहरों के लिए चार प्लान से पर्दा उठाया गया है। ये हैं बेसिक, एंटरटेनमेंट, प्रीमियम और वीआईपी। बेसिक में ग्राहकों को प्रति महीना 599 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें उन्हें 16एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ 100 जीबी डेटा मिलेगा। एंटरटेनमेंट प्लान में उन्हें 799 रुपये प्रति माह काभुगतान करना होगा, जिसमें 40एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलीमिटेड डेटा मिलेगा। प्रीमियम प्लान की कीमत 1,099 रुपये प्रति महीना है, जिसमें यूज़र्स को 100एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलीमिटेड डेटा मिलेगा। यही नहीं इस प्लान में यूज़र्स को एक साल का अमेज़न प्राइम और ज़ी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

VIP प्लान में आपको 1,599 रुपये प्रति माह भुगतान करना होगा। इसमें आपको 300एमबीपीएस स्पीड के साथ 600 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अमेज़न प्राइम और ज़ी5 प्रीमियम सब्सक्रीप्शन तो मिलना ही है।

एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के सभी प्लान में लोकल और एसटीडी कॉल मुफ्त होगी। TelecomTalk की रिपोर्ट कहती है कि 299 रुपये का अनलिमिटेड डेटा प्लान जो कि दूसरे शहरों में उपलब्ध है, वह इन नए शहरों में नहीं मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Broadband, Airtel Xstream Fibre
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »