• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel की 5G सर्विस अब इस शहर में भी शुरू, मुफ्त में उठाएं सुपरफास्ट स्पीड का फायदा

Airtel की 5G सर्विस अब इस शहर में भी शुरू, मुफ्त में उठाएं सुपरफास्ट स्पीड का फायदा

भारती एयरटेल (उत्तर प्रदेश) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सोवन मुखर्जी ने एक बयान में बताया कि एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं ग्राहकों को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Airtel की 5G सर्विस अब इस शहर में भी शुरू, मुफ्त में उठाएं सुपरफास्ट स्पीड का फायदा

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित कई अन्य जगहों पर भी उपलब्ध है Airtel 5G

ख़ास बातें
  • Bharti Airtel देश में अपनी 5G सर्विस का विस्तार तेजी से कर रही है
  • लखनऊ के गोमतीनगर, हजरतगंज, अलीगंज, एशबाग, राजाजीपुरम में सर्विस शुरू
  • अमीनाबाद, जानकीपुरम, आलमबाग, विकास नगर सहित कुछ अन्य क्षेत्र भी लिस्ट में
विज्ञापन
Airtel ने अपने 5G नेटवर्क को लखनऊ में भी शुरू कर दिया है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने 5G नेटवर्क को इससे पहले दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में भी शुरू किया था। भारती एयरटेल ने बीते बुधवार को एक स्टेटमेंट में कहा कि इन शहरों में सर्विस को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है, क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का रोल आउट पूरा कर रही है।

Bharti Airtel देश में अपनी 5G सर्विस का विस्तार तेजी से कर रही है और शहरों की लिस्ट में नए नामों की घोषणा लगातार हो रही है। 5G नेटवर्क रोलआउट की लिस्ट में लेटेस्ट शहर लखनऊ है, जहां कंपनी ने सफलतापूर्वक अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल सर्विस लखनऊ के गोमतीनगर, हजरतगंज, अलीगंज, एशबाग, राजाजीपुरम, अमीनाबाद, जानकीपुरम, आलमबाग और विकास नगर सहित कुछ चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध है। अन्य स्थानों पर सर्विस को आने वाले समय में रोलआउट किया जाएगा।
 

भारती एयरटेल (उत्तर प्रदेश) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सोवन मुखर्जी ने एक बयान में बताया कि एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं ग्राहकों को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी। फिलहाल 5G सक्षम डिवाइस पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।

उन्होंने आगे बताया कि एयरटेल के ग्राहक 4G की स्पीड से 20-30 गुना अधिक स्पीड वाले इस फास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

एयरटेल दावा करता है कि उसने 2021 में 5G टेस्टिंग शुरू की और देश में कमर्शियली 5G लॉन्च करने वाला पहला ऑपरेटर बना। 5G स्मार्टफोन वाले ग्राहक अपने मौजूदा डेटा प्लान पर हाई-स्पीड एयरटेल 5G प्लस का लाभ ले सकते हैं। ऑपरेटर के अनुसार, जब तक कि रोल आउट बड़े स्तर पर न हो जाए तब तक सिम को बदलने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि मौजूदा एयरटेल 4G सिम 5G एनेबल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »