• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel 5G लॉन्च हुए 1 महीने से भी कम में 10 लाख से ज्यादा लोग फर्राटे से चला रहे हैं इंटरनेट, Jio को पछाड़ा

Airtel 5G लॉन्च हुए 1 महीने से भी कम में 10 लाख से ज्यादा लोग फर्राटे से चला रहे हैं इंटरनेट, Jio को पछाड़ा

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने  हाई स्पीड सर्विस लॉन्च करने के एक ही हफ्ते के अंदर Airtel 5G के 10 लाख यूजर्स की सीमा को पार कर लिया है।

Airtel 5G लॉन्च हुए 1 महीने से भी कम में 10 लाख से ज्यादा लोग फर्राटे से चला रहे हैं इंटरनेट, Jio को पछाड़ा
ख़ास बातें
  • Airtel 5G के 10 लाख यूजर्स की सीमा को पार कर लिया है।
  • एयरटेल ने दावा किया कि उसने 2021 में 5G टेस्टिंग की और 5जी चालू किया है।
  • 5जी कनेक्टिविटी की बदौलत काफी चीजों को आसान किया जा सकता है।
विज्ञापन
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने  हाई स्पीड सर्विस लॉन्च करने के एक ही हफ्ते के अंदर Airtel 5G के 10 लाख यूजर्स की सीमा को पार कर लिया है। कंपनी ने कहा कि उसने हाई-स्पीड 5जी सर्विस के कमर्शियल लॉन्च के 30 दिनों से भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है। बीते माह एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत की घोषणा की। टेलीकॉम ऑपरेटर ने बुधवार को एक स्टेटमेंट में कहा कि इन शहरों में सर्विस को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का रोल आउट पूरा कर रही है।

Airtel के सीटीओ रणदीप सेखों ने कहा कि "ये शुरुआत है लेकिन ग्राहकों का रिस्पॉन्स बहुत बढ़िया रहा है। हर दिन हमारा नेटवर्क बन रहा है। यहां तक ​​​​कि सभी 5G डिवाइस सिर्फ कुछ को छोड़कर अब Airtel 5G Plus नेटवर्क पर काम करने में सक्षम हैं। आने वाले हफ्तों में सभी डिवाइस पूरी तरह से 5जी पर काम करेंगे।" सेखों ने कहा कि "हम पूरे देश को जोड़ने के विजन के साथ अपने नेटवर्क को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।"

एयरटेल ने दावा किया कि उसने 2021 में 5G टेस्टिंग शुरू की और देश में कमर्शियली 5G लॉन्च करने वाला पहला ऑपरेटर बना। 5G स्मार्टफोन वाले ग्राहक अपने मौजूदा डाटा प्लान पर हाई-स्पीड एयरटेल 5G प्लस का लाभ ले सकते हैं। ऑपरेटर के अनुसार, जब तक कि रोल आउट बड़े स्तर पर न हो जाए तब तक सिम को बदलने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मौजूदा एयरटेल 4G सिम 5G एनेबल है।

5जी, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की पांचवीं जनरेशन है। यह काफी तेज स्पीड से डाटा के एक बड़े सेट को प्रसारित कर सकती है। 3G और 4G के मुकाबले में 5G में बहुत लो लेटेंसी है जो कई क्षेत्रों में यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करेगी। लो लेटेंसी न्यूनतम देरी के साथ बहुत ज्यादा मात्रा में डाटा मैसेज को पहुंचाती है। बड़े स्तर पर 5G रोलआउट से खनन, वेयरहाउसिंग, टेलीमेडिसिन और मैन्युफैक्चरिंग जैसे दूरस्थ डाटा क्षेत्रों में ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »