Airtel के बाद अब Jio ने मिलाया Starlink से हाथ, सैटेलाइट से मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

दोनों कंपनियों ने साझेदारी के तहत भारत में सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध करवाने के लिए डील की है।

Airtel के बाद अब Jio ने मिलाया Starlink से हाथ, सैटेलाइट से मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

Jio ने SpaceX के साथ सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध करवाने हेतु डील साइन की है।

ख़ास बातें
  • Jio ने SpaceX के साथ सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध करवाने हेतु डील साइन की है
  • जियो Starlink को इसके डिवाइस, हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन में मदद करेगी
  • Airtel ने भी SpaceX के साथ डील की घोषणा की है
विज्ञापन
Reliance Jio ने एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर Starlink के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने साझेदारी के तहत भारत में सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध करवाने के लिए डील की है। रोचक बात यह है कि इससे ठीक एक दिन पहले ही भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने भी SpaceX के साथ डील की घोषणा की थी। 

Reliance Jio यूजर्स को जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी का तोहफा मिल सकता है। Jio ने SpaceX के साथ सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध करवाने हेतु डील साइन की है। कंपनी ने X पर अपने अधिकारिक हैंडल से इसकी घोषणा भी की है। रिलायंस जियो Starlink को इसके डिवाइस, हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन में मदद करेगा। ये सर्विसेज जियो अपने रिटेल आउटलेट और ऑनलाइन स्टोर्स के जरिए उपलब्ध करवाएगी। कंपनी की योजना स्टारलिंक के उपकरण अपने फिजिकल स्टोर्स पर भी उपलब्ध करवाने की है। साथ ही कस्टमर सर्विस इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन भी इनके माध्यम से किया जा सकेगा। 

जियो की इस भागीदारी के चलते अब रिलायंस जियो डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर बनने की राह पर चल पड़ी है। इसी के साथ कंपनी के नाम के साथ अब Starlink का नाम जुड़ जाना इसे कई मायनों में फायदा पहुंचा सकता है। दोनों कंपनियां मिलकर देश में भरोसेमंद ब्रॉडबैंड सर्विस उपलब्ध करवाएंगी जिनमें भारत के दूर-दराज के इलाके भी शामिल होंगे। ये ऐसे इलाके होंगे जहां पर मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन पहुंचाना लगभग अंसभव है। लेकिन सैटेलाइट इंटरनेट की मदद से यह काम बेहद आसान हो जाएगा। 

Starlink सबसे चुनौतीपूर्ण जगहों पर भी फास्ट और अफॉर्डेबल इंटरनेट पहुंचाकर JioAirFiber और JioFiber का पूरक बनेगा। Jio और SpaceX इस भागीदारी के अन्य क्षेत्रों को भी तलाश रही हैं ताकि कंपनियां अपने-अपने इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके भारत के डिजिटल ईकोसिस्टम में बढ़ोत्तरी ला सकें। हालांकि इस कार्य में अभी समय लग सकता है। दोनों कंपनियों के बीच डील भले ही हो चुकी है, लेकिन SpaceX को अभी भारत की अन्य कई अथॉरिटीज से अप्रूवल लेना होगा। सभी तरह के अप्रूवल मिलने के बाद ही ये सर्विसेज देश में शुरू हो सकेंगीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »