Teclast 11 इंच टैबलेट 6GB रैम, 90Hz डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

इसमें वेरिएबल रिफ्रेश रेट है जो 90Hz तक है।

Teclast 11 इंच टैबलेट 6GB रैम, 90Hz डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: ITHome

Teclast के इस टैबलेट में UNISOC Tiger T620 चिपसेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Teclast के इस टैबलेट में UNISOC Tiger T620 चिपसेट दिया गया है।
  • डिवाइस का वजन 520 ग्राम है।
  • इसमें वेरिएबल रिफ्रेश रेट है जो 90Hz तक है।
विज्ञापन
Teclast ने अपना नया टैबलेट लॉन्च किया है। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 90Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह UNISOC Tiger T620 चिपसेट से लैस है। प्रोसेसर ऑक्टाकोर है और 2.2GHz की अधिकतम फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किया गया है। टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसमें हाई स्पीड डुअल बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी भी है। आइए जानते हैं अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में।  

Teclast के नए 11 इंच टैबलेट के नाम और प्राइस का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। इसके डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो यह टैबलेट मेटल बॉडी में आता है। इसमें डुअल सिम मॉड्यूल 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी दी गई है। टैबलेट का ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 आधारित है। जैसा कि पहले बताया गया है, यह टैबलेट हाई स्पीड डुअल बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है। 

Teclast टैबलेट में 8000mAh की बैटरी दी गई है। इसके 11 इंच के डिस्प्ले में 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टीफिकेशन दिया गया है। टैबलेट में T-Colour 4.0 कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

इसमें वेरिएबल रिफ्रेश रेट है जो 90Hz तक है। यह डिवाइस की जरूरत के हिसाब से एडजस्ट होता रहता है। टैबलेट में 105 डिग्री का व्यूइंग एंगल है। इसमें 4-केविटी स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। डाइमेंशंस की बात करें तो यह साइज में 7.8mm मोटा है। डिवाइस का वजन 520 ग्राम है। इसमें कंपनी ने एंटिना भी दिया हुआ है जो बैक साइड में बॉडी के अंदर मौजूद है। 

Teclast के इस टैबलेट में UNISOC Tiger T620 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 6 जीबी रैम दी गई है और 10 जीबी की एक्सटेंडेड मैमोरी है। कंपनी इसके साथ 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प भी दे रही है। टैबलेट की कीमत और नाम का खुलासा जल्द ही किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »