भारत में टैबलेट की बिक्री बढ़कर 57 लाख यूनिट्स से ज्यादा, सैमसंग का पहला स्थान बरकरार

एजुकेशन सेगमेंट में सरकार की फंडिंग वाले प्रोजेक्ट्स के कारण वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 104.5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मार्च 2025 16:22 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट्स का कंज्यूमर सेगमेंट 19.2 प्रतिशत बढ़ा है
  • कमर्शियल टैबलेट के सेगमेंट में लगभग 69.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
  • टैबलेट के मार्केट में सैमसंग लगभग 42.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है

पिछले वर्ष कमर्शियल टैबलेट के सेगमेंट में लगभग 69.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

देश में पिछले वर्ष टैबलेट की शिपमेंट्स में 42 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung का इस मार्केट में पहला स्थान है। पिछले वर्ष टैबलेट की बिक्री बढ़कर लगभग 57.3 लाख यूनिट्स से ज्यादा की रही है। हालांकि, पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17 प्रतिशत की कमी हुई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, नोटबुक PC के प्राइसेज बढ़ने और Android फीचर्स में सुधार के कारण प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट के लिए टैबलेट्स को पसंद किया जा रहा है। देश में पिछले वर्ष टैबलेट की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 42.8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 57.3 लाख यूनिट्स की रही हैं। यह डेटा IDC के वर्ल्डवाइड क्वार्टरली पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर पर बेस्ड है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रमोशनल ऑफर्स और डिस्काउंट से टैबलेट्स का कंज्यूमर सेगमेंट 19.2 प्रतिशत बढ़ा है। इस सेगमेंट में सैमसग की हिस्सेदारी लगभग 24.4 प्रतिशत की है। पिछले वर्ष कमर्शियल टैबलेट के सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 69.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
Advertisement

एजुकेशन सेगमेंट में सरकार की फंडिंग वाले प्रोजेक्ट्स के कारण वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 104.5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में IDC के एनालिस्ट, Priyansh Tiwari ने बताया है कि एंड्रॉयड टैबलेट्स में बेहतर कैमरा, सॉफ्टवेयर के अपडेट्स और ऐप इंटीग्रेशन से PC के कुछ बायर्स भी इस सेगमेंट की ओर शिफ्ट हुए हैं। कंपोनेंट्स महंगे होने से नोटबुक PC के प्राइसेज बढ़ना भी टैबलेट्स की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे एक बड़ा कारण है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वर्ष टैबलेट की शिपमेंट्स में से 60 प्रतिशत से अधिक एंट्री-लेवल टैबलेट्स की थी। इस टैबलेट्स का प्राइस 300 डॉलर (लगभग 26,300 रुपये) या इससे कम का होता है। कंज्यूमर सेगमेंट में टैबलेट्स की कुल शिपमेंट्स का एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) पिछले वर्ष लगभग 309 डॉलर से बढ़कर लगभग 336 डॉलर पर पहुंच गया। टैबलेट के मार्केट में सैमसंग ने लगभग 42.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इस मार्केट में Acer Group का लगभग  18.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा और अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple (11 प्रतिशत) का तीसरा स्थान है। चीन की Lenovo और Xiaomi प्रत्येक ने नौ प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.