• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च

13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च

Cubot MegaPad को कंपनी ने बड़े डिस्प्ले वाले टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है।

13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च

Photo Credit: Cubot

Cubot MegaPad में 13.36 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1,920 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर रन करता है।
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Helio G81 चिपसेट मिलता है।
  • वर्चुअली भी यह 10GB रैम को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन

Cubot MegaPad को कंपनी ने बड़े डिस्प्ले वाले टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। यह टैबलेट 13.36 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बैटरी भी जम्बो साइज दी गई है। टैबलेट में 14,700mAh की बैटरी आती है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में MediaTek Helio चिपसेट मिलता है। टैबलेट का वजन 900 ग्राम से कम है। टैबलेट सबसे पतले पॉइंट पर 8.1 mm मोटाई के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Cubot MegaPad Price

Cubot MegaPad टैबलेट की कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। टैबलेट को कंपनी ने ग्रे कलर में लॉन्च किया है। 

Cubot MegaPad Specifications

Cubot MegaPad में 13.36 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1,920 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। टैबलेट के डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Helio G81 चिपसेट मिलता है। इसके साथ में 6GB रैम दी गई है। वर्चुअली भी यह 10GB रैम को सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB का स्पेस दिया गया है। यह 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। 

टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर रन करता है। कैमरा देखें तो इसमें रियर साइड में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए इसमें 6 स्पीकर वाला सिस्टम दिया गया है। जिनमें से 4 ट्विटर हैं और दो वूफर हैं। साथ में कंपनी ने DTS ऑडियो का सपोर्ट भी दिया है। इसके साथ ही इसमें रिदम लाइट भी दी गई है। इसमें बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 14,700mAh की है। 

कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट के अंदर 4G LTE, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0 जैसे विकल्प मिल जाते हैं। इसके अलावा टैबलेट में GPS, Glonass, Galileo, BeiDou सपोर्ट भी है। टैबलेट के डाइमेंशन 309.3 x 208 mm x 8.1 mm हैं। इसका वजन 846 g बताया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  2. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  3. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  4. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  5. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  6. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  7. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  8. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  10. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »