सैमसंग गैलेक्सी जे मैक्स लॉन्च, 13,400 रुपये में मिलेगा

सैमसंग गैलेक्सी जे मैक्स लॉन्च, 13,400 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
सैमसंग ने अपना नया टैबलेट गैलेक्सी जे मैक्स पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे मैक्स 7 इंच के डिस्प्ले से लैस है और यह 13,400 रुपये में मिलेगा।

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने इस टैबलेट में भी गैलेक्सी जे सीरीज के अन्य डिवाइस की तरह अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड दिया है। कंपनी का दावा है कि इस मोड में 4जी डेटा की खपत 50 फीसदी तक कम हो जाती है। इसके साथ सैमसंग एक साल के लिए वीयूक्लिप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है। गैलेक्सी जे मैक्स के साथ भी एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों को 6 महीने के लिए डबल डेटा ऑफर मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे मैक्स में 7 इंच (1280 × 800 पिक्सल) डब्ल्यूएक्सजीए टीएफटी डिस्प्ले है। 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर वाले इस फैबलेट के साथ 1.5 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 200 जीबी तक का माइक्रोएसडी करना संभव है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले सैमसंग के इस डिवाइस में दो सिम इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

इसमें एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सैमसंग का यह टैबलेट वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर को सपोर्ट करता है। 4जी के अलावा 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर इसका हिस्सा हैं। कंपनी ने बड़े डिस्प्ले को ध्यान में रखते हुए 4000 एमएएच की बैटरी दी है। इसका डाइमेंशन 186.9×108.8×8.7 मिलीमीटर है।

सैमसंग गैलेक्सी जे मैक्स स्मार्टफोन का ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर के जरिए जुलाई महीने के अंत तक शुरू होगी।

गौर करें कि सैमसंग ने शुक्रवार को ही भारत में अपने गैलेक्सी जे2 (2016) स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »