सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
सैमसंग ने अपना नया गैलेक्सी जे2 (2016) भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) नए स्मार्ट ग्लो फ़ीचर और टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी से लैस है और इसकी कीमत 9,750 रुपये है। सैमसंग के इस हैंडसेट के साथ ओपेरा मैक्स का अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड और एस बाइक मोड भी मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और यह  गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। हैंडसेट की बिक्री 14 जुलाई से शुरू होगी। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। कंपनी हैंडसेट के साथ 6 महीने के लिए एयरटेल का डबल डेटा ऑफर भी दे रही है।

स्मार्ट ग्लो फ़ीचर सैमसंग द्वारा बनाया गया नए किस्म का एलईडी नोटिफिकेशन सिस्टम है। इसकी मदद से रियर कैमरे के किनारे पर बने रिंग को ज़रूरत के लिहाज से किसी भी ऐप या कॉन्टेक्ट के लिए कस्टमाइज करना संभव होगा। अलग-अलग रंग में चार अलर्ट सेट किए जा सकते हैं। यह यूज़र को बैटरी, इंटरनल मैमोरी और मोबाइल डेटा कम होने पर अलर्ट भी करेगा। कंपनी ने बताया है कि टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी डिवाइस की परफॉर्मेंस और बेहतर करने का काम करेगी।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी8830 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। और रफ्तार के लिए मौजूद है 1.5 जीबी रैम। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में एफ/2.2 अपर्चर वाला लेंस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।

4जी एलटीई को सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 142.4 X 71.1 X 8.0 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »