Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन

Redmi Pad 3 के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 6 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है

Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन

पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Redmi Pad 2 की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Redmi Pad 3 को मलेशिया में SIRIM सर्टिफिकेशन मिला है
  • इस टैबलेट में10,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Redmi Pad 2 की यह जगह ले सकता है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Pad 3 की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Redmi Pad 2 की यह जगह ले सकता है। हालांकि, Xiaomi के इस ब्रांड ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है। 

Redmi Pad 3 को मलेशिया में मॉडल नंबर -   2610FRP38G के साथ SIRIM सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Redmi Pad 3 के स्पेसिफिकेशंस, प्राइसिंग या लॉन्च की समयसीमा के बारे में जानकारी नहीं मिली है।थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर भी इस टैबलेट की मॉडल नंबर - 26104RPF2G और सर्टिफिकेशन नंबर - B38693-26 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए GSM, WCDMA और  LTE नेटवर्क्स के विकल्प हो सकते हैं। Redmi Pad 3 के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 6 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं।  इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है। Redmi Pad 3 में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

इस टैबलेट की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी मॉडल नंबर - 2610FRP38G के साथ लिस्टिंग हुई है। इस वर्ष अप्रैल में इंटरनेशनल मार्केट में Redmi Pad 2 9.7 को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में 9.7 इंच डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट, 250 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 2 और Adreno 610 GPU दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Redmi Pad 2 9.7 के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर दिए गए हैं। इस टैबलेट की 7,600 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »