इंटरनेशनल मार्केट में नवंबर में इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होगा
हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Xiaomi के दो स्मार्टफोन्स को इंटरनेशनल मार्केट में इस महीने लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट होंगे। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Xiaomi ने बताया है कि इंटरनेशनल मार्केट में नवंबर में इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जाएगा। इटली के रिटेलर Epto की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं।
सितंबर में चीन में पेश किए गए Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 2.7 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के अलावा 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के रियर में 2.9 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है। Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत