• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले

6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले

टैबलेट Unisoc T7300 चिपसेट से लैस किया गया है जिसेक साथ में 8GB की रैम की पेअरिंग की गई है।

6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले

Photo Credit: Teclast

Teclast T60 Mini टैबलेट एक कॉम्पेक्ट डिस्प्ले के साथ आता है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • यह 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 के साथ आता है।
  • स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

Teclast T60 Mini को कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। यह टैबलेट एक कॉम्पेक्ट डिस्प्ले के साथ आता है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक स्टोरेज आ सकती है। यह 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। साथ में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं टेकलास्ट अफॉर्डेबल टैबलेट के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से। 

Teclast T60 Mini Price

Teclast T60 Mini को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। टैबलेट की कीमत 130 डॉलर (लगभग 12,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा AliExpress से भी खरीदा जा सकता है। 

Teclast T60 Mini Features, Specifications

Teclast T60 Mini टैबलेट में कंपनी ने कॉम्पेक्ट साइज का 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। यह IPS पैनल के साथ है जिसका रिजॉल्यूशन 2,560x1,600 पिक्सल बताया गया है जो कि 2.5K रिजॉल्यूशन कहलाता है। पीक ब्राइटनेस 400 निट्स की है। पिक्सल डेंसिटी 343PPI की है। यह टैबलेट Unisoc T7300 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 8GB की रैम मिलती है, और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। टैबलेट में माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 के साथ आता है। 

टैबलेट में 6000mAh की बैटरी मिलती है। साथ में कंपनी ने 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए WiFi 6 का सपोर्ट है। वहीं, वायरलैस कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 मिल जाता है। टैबलेट में साउंड के लिए दो स्पीकर लगे हैं। यह टैबलेट स्लिम प्रोफाइल में आता है और वजन में भी हल्का बताया गया है। चार्जिंग के लिए टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »