• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस

iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस

iQOO ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट iQOO Pad Pro 8.8 लॉन्च कर दिया है।

iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस

Photo Credit: iQOO

iQOO Pad Pro 8.8 में 8.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • iQOO Pad Pro 8.8 में 8.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Pad Pro 8.8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।
  • iQOO Pad Pro 8.8 में 9020mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

iQOO ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट iQOO Pad Pro 8.8 लॉन्च कर दिया है। इस कॉम्पैक्ट टैबलेट में फ्लैगशिप फीचर्स को शामिल किया गया है। Pad Pro 8.8 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 8.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस किया गया है। Pad Pro 8.8 में 9020mAh की बैटरी मिलती है जो कि 66W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए iQOO Pad Pro 8.8 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Pad Pro 8.8 Price & Availability

iQOO Pad Pro 8.8 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 (लगभग 63,000), 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,799 (लगभग 68,500), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,099 (लगभग 72,800) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 5,499 (लगभग 78,500) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए चीनी बाजार में उपलब्ध है।

iQOO Pad Pro 8.8 Features & Specifications

iQOO Pad Pro 8.8 में 8.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2304x1440 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें HDR और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 3nm चिपसेट को शामिल किया है। इसमें 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 HD ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस टैबलेट में 9020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Pad Pro 8.8 के रियर में 4K रेजोल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करने वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी 3.2 जेन 2, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल है। इस टैबलेट की लंबाई 197.36 मिमी, चौड़ाई 126.25 मिमी, मोटाई 5.74 मिमी और वजन 298 ग्राम है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  8. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  9. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  10. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »