OnePlus का Pad Go टैबलेट 11.35 इंच डिस्प्ले, 8,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

इसे एक पोर्टेबल और कम भार वाला टैबलेट बताया जा रहा है। यह मल्टीमीडिया और कई घंटों के लिए स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर है

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2023 21:24 IST
ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए OnePlus Pad की जगह लेगा
  • इसके लिए प्री-ऑर्डर 12 अक्टूबर से शुरू होंगे
  • इसकी OnePlus की वेबसाइट पर बिक्री दो सप्ताह में शुरू की जाएगी

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है

चाइनीज डिवाइसेज कंपनी OnePlus ने अपना कम प्राइस वाला OnePlus Pad Go टैबलेट लॉन्च किया है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए OnePlus Pad की जगह लेगा। OnePlus Pad Go में OnePlus Pad की तुलना में छोटा डिस्प्ले और कम रिजॉल्यूशन, पिक्सल डेंसिटी और रिफ्रेश रेट है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। 

इसे एक पोर्टेबल और कम भार वाला टैबलेट बताया जा रहा है। यह मल्टीमीडिया और कई घंटों के लिए स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर है। इसे Wi-Fi और LTE एनेबल्ड दोनों मॉडल्स में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। देश में इसका प्राइस केवल Wi-Fi और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू होता है। इसके LTE एनेबल्ड 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का 23,999 रुपये का है। यह टैबलेट केवल Twin Mint कलर में उपलब्ध होगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर 12 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसकी OnePlus की वेबसाइट पर बिक्री दो सप्ताह में शुरू की जाएगी। 

OnePlus Pad Go के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 11.35 इंच (2,408 x 1,720 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स की है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 SoC 8 GB के LPDDR4X RAM और 256 GB तक की  UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। OnePlus Pad Go में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसकी 8,000 mAh की बैटरी 33 W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। इस टैबलेट में ऑडियो पर विशेष ध्यान दिया गया है। OnePlus Pad Go में Omnibearing Sound Field और डॉल्बी एटमॉस क्वाड स्पीकर्स हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2 और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसके अलावा जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और गायरोस्कोप जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका साइज 25.512  x 18.804 x 0.689 cm और भार लगभग 532 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus की बिक्री तेजी से बढ़ी है। यह स्मार्टफोन मार्केट की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.35 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2408x1720 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.