5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus Pad Go, Flipkart पर गिरी कीमत

फ्लिपकार्ट OnePlus Pad Go की कीमत में कटौती के साथ बंपर बैंक ऑफर प्रदान कर रहा है।

5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus Pad Go, Flipkart पर गिरी कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad Go में 11.35 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Go में 11.35 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।
  • OnePlus Pad Go में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
  • OnePlus Pad Go में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus का टैबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट कम है तो भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको OnePlus Pad Go पर मिलने वाली धांसू डील के बारे में बता रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर OnePlus Pad Go  की कीमत में कटौती के साथ बंपर बैंक ऑफर प्रदान कर रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत की जा सकती है। यहां हम आपको OnePlus Pad Go पर मिलने वाली डील और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Pad Go Price & Offers


OnePlus Pad Go का (वाई-फाई ओनली) 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल 19,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank Pixel क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 12 प्रतिशत छूट (2000 रुपये तक) मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 10,000 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus Pad Go Specifications


OnePlus Pad Go में 11.35 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2408 x 1720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, 220ppi पिक्सेल रेशियो और 400nits पीक ब्राइटनेस है। Pad Go में मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर से है। कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में 33W SUPERVOOC चार्जिंग के लिए 8,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 25.512 सेमी, चौड़ाई 18.804 सेमी, मोटाई 0.689 सेमी और वजन 532 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »