माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब अब विंडोज 10 के साथ आएगा, कीमत 14,999 रुपये

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब अब विंडोज 10 के साथ आएगा, कीमत 14,999 रुपये
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स का टू-इन-वन डिवाइस कैनवस लैपटैब अब विंडोज 10 के साथ आएगा। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कैनवस लैपटैब एक हाइब्रिड डिवाइस है जिसका इस्तेमाल लैपटॉप या टैबलेट की तरह किया जा सकता है। डिवाइस के विंडोज 10 वर्ज़न के लिए कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 14,999 रुपये में ही मिलेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब (रिव्यू पढ़ें) को इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। विंडोज 10 वर्ज़न वाले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन विंडोज 8.1 मॉडल जैसे ही हैं। विंडोज 7 और विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले कैनवस लैपटैब के यूज़र एक बात का ध्यान रखें कि वे भी अपने सिस्टम को विंडोज 10 में अपग्रेड कर सकते हैं। यह जानकारी अप्रैल महीने में ही माइक्रोमैक्स ने दी थी।

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब एक सिंगल सिम डिवाइस है। इसमें 10.1 इंच का आईपीएस डबल्यूएक्सजीए (1280x800 pixels) रिज़ॉल्यूश डिस्प्ले है। इसमें 1.33 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3735एफ प्रोसेसर के साथ 2जीबी का रैम है। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 32जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस को खरीदने वाले यूज़र को माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड स्टोरेज वनड्राइव पर 1टीबी का डेटा मुफ्त मिलेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब में 2 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है व इसमें 7700एमएएच की बैटरी है। डिवाइस की बैटरी के 10 घंटे चलने का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 210.8x124.2x9.95 मिलीमीटर है और वज़न 1.1 किलोग्राम। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो डिवाइस वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी और 3जी सपोर्ट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »