Huawei ने लॉन्च किए दो टैबलेट, 7,500 एमएएच तक की बैटरी से हैं लैस

नए मीडियापैड टैबलेट कंपनी की पुरानी सीरीज़ MediaPad M5 के अपग्रेड हैं। MediaPad M6 टैबलेट 2K डिस्प्ले, हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और वैकल्पिक 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं।

Huawei ने लॉन्च किए दो टैबलेट, 7,500 एमएएच तक की बैटरी से हैं लैस
ख़ास बातें
  • मीडियापैड एम6 टैबलेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेंगे
  • हुवावे टैबलेट में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर हैं
  • 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस सेंसर के साथ आते हैं दोनों ही हुवावे टैबलेट
विज्ञापन
Huawei ने चीनी मार्केट में मीडियापैड सीरीज़ के दो नए टैबलेट लॉन्च किए हैं। ये हैं Huawei MediaPad M6 10.8-inch और MediaPad M6 8.4-inch। इन्हें Huawei Tablet M6 10.8 इंच और Tablet M6 8.4 इंच के नाम से बुलाया जाएगा। नए मीडियापैड टैबलेट कंपनी की पुरानी सीरीज़ MediaPad M5 के अपग्रेड हैं। MediaPad M6 टैबलेट 2K डिस्प्ले, हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और वैकल्पिक 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं।
 

Huawei MediaPad M6 10.8, MediaPad M6 8.4 की कीमत

हुवावे ने बताया है कि मीडियापैड एम6 10.8 इंच वाई-फाई ऑनली मॉडल की शुरुआती कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,100 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वाई-फाई मॉडल का एक 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे 2,699 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) में बेचा जाएगा।

हुवावे मीडियापेड एम6 10.8 इंच एलटीई मॉडल की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आएगा। टैबलेट के 4 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 3,499 चीनी युआन (करीब 35,100 रुपये) में बेचा जाएगा।
 
huawei

अब Huawei MediaPad M6 8.4 इंच के वाई-फाई मॉडल की। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,100 रुपये) है। इसका 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉ़डल 2,399 चीनी युआन (करीब 24,000 रुपये) में बिकेगा।

हुवावे मीडियापैड एम6 के 8.4 एलटीई मॉडल की कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 24,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। टैबलेट 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वर्ज़न को 2,699 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) में बेचा जाएगा।
 

Huawei MediaPad M6 10.8-inch , MediaPad M6 8.4-inch स्पेसिफिकेशन


दोनों ही हुवावे मीडियापैड एम6 टैबलेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेंगे। यह ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर से लैस होंगे। इसके साथ माली जी76 एमपी10 जीपीयू और 4 जीबी रैम है। नाम से ही साफ है। Huawei MediaPad M6 10.8-inch मॉडल में 10.8 इंच का 2K (2560x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जबकि MediaPad M6 8.4-inch मॉडल में 8.4 इंच का 2K (2560x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है।

दोनों ही हुवावे टैबलेट में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर हैं। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस सपोर्ट है। Huawei MediaPad M6 10.8 इंच और MediaPad M6 8.4 इंच में 128 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज है। दोनों ही डिवाइस में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 10.8 इंच वाले मॉडल में 7,500 एमएएच की बैटरी के साथ चार स्पीकर्स हैं। वहीं, 8.4 इंच वाले मॉडल में 6,100 एमएएच की बैटरी के साथ दो स्पीकर्स हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei MediaPad M6, Huawei
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »