Huawei MatePad टैबलेट 7,250mAh बैटरी के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशन

Huawei MatePad वाई-फाई वेरिएंट मॉडल नंबर BAH3-W09 के साथ आता है, जिसमें 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले दो वेरिएंट मौजूद हैं। वहीं, हुवावे मेटपैड के एलटीई + वाई-फाई मॉडल को 6 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है।

Huawei MatePad टैबलेट 7,250mAh बैटरी के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशन

Huawei MatePad टैबलेट Kirin 810 चिपसेट और 7,250 एमएएच बैटरी से है लैस

ख़ास बातें
  • Huawei MatePad टैबलेट Kirin 810 चिपसेट और 6 जीबी रैम से है लैस
  • टैबलेट हुआ है वाई-फाई और एलटीई+वाई-फाई मॉडलों में लॉन्च
  • हुवावे मेटपैड में शामिल है 8 मेगापिक्सल होल-पंच सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Huawei MatePad टैबलेट को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे ने गुरुवार को नए मेटपैड को MatePad Pro 5G के हल्के वेरिएंट यानी टोन-डाउन वेरिएंट के रूप में पेश किया है। याद दिला दें कि मेटपैड प्रो 5जी टैबलेट को कंपनी ने नवंबर 2019 में लॉन्च किया था। नए हुवावे टैबलेट को दो रंग विकल्पों में पेश किया गया है और यह दो रैम + स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। दोनों वेरिएंट Huawei Kirin 810 चिपसेट पर काम करते हैं और 8-मेगापिक्सल सेंसर वाले सिंगल रियर कैमरा से लैस हैं। इसके अलावा Huawei MatePad टैबलेट M-Pencil स्टायलस सपोर्ट (बॉक्स के अंदर शामिल नहीं) के साथ आता है। हालांकि अपने हाई-एंड प्रो वेरिएंट के विपरीत यह 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

Huawei MatePad price
हुवावे मेटपैड चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि टैबलेट भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। हुवावे मेटपैड का वाई-फाई वेरिएंट मॉडल नंबर BAH3-W09 के साथ आता है और इसे 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,420 रुपये) है, जबकि 6 जीबी रैम वेरिएंट को 2,199 चीनी युआन (लगभग 23,640 रुपये) में पेश किया गया है।

Huawei MatePad का एलटीई + वाई-फाई वेरिएंट मॉडल नंबर BAH3-AL00 के साथ आता है और इसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 26,870 रुपये) है।

हुवावे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए टैबलेट को फ्रिटिलरी व्हाइट (अनुवादित) और नाइट एश (अनुवादित) रंग विकल्पों में लिस्ट किया है। हालांकि फिलहाल हुवावे मेटपैड टैबलेट केवल फ्रिटिलरी व्हाइट रंग में उपलब्ध है।

Huawei MatePad specifications
हुवावे मेटपैड Android 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलाता है और 2,560x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले 10.4-इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। सेल्फी कैमरे को को टैबलेट में होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है, जिसकी वजह से टैबलेट में पतले बेज़ल्स मिलते हैं। इसके अलावा टैबलेट को Huawei Kirin 810 SoC के साथ लॉन्च किया गया है।

टैबलेट के फ्रंट और बैक दोनों जगहों पर 8-मेगापिक्सल के सिंगल कैमरे हैं। 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑटोफोकस और फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा हुवावे मेटपैड एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है, जिसके जरिए स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए Huawei MatePad में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 और डुअल-बैंड वाई-फाई शामिल हैं। टैबलेट में एंबियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर और हॉल सेंसर शामिल हैं। टैबलेट में 7,250 एमएएच बैटरी दी गई है। Huawei MatePad का डायमेंशन 245.2x154.96x7.35 मिलिमीटर और वज़न लगभग 450 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.40 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7250 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »