Huawei Matepad Launch

Huawei Matepad Launch - ख़बरें

  • 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
    Huawei ने बैंकॉक लॉन्च इवेंट में नया MatePad Pro Max टैबलेट पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का फ्लैगशिप टैबलेट है। इसकी मोटाई सिर्फ 4.7mm और वजन 499 ग्राम है। टैबलेट में 13.2 इंच का Flexible OLED PaperMatte डिस्प्ले दिया गया है, जो 3K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिवाइस में 10,400mAh बैटरी, 50MP रियर कैमरा और छह स्पीकर सेटअप मिलता है। Huawei का कहना है कि यह टैबलेट PC-लेवल प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
    Huawei भारत में दो नए टैबलेट MatePad 11.5 और MatePad SE 11″ लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart टीजर में इनकी संभावित कीमत और फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टैबलेट HarmonyOS पर चलेंगे और इनमें Google Mobile Services का सपोर्ट नहीं मिलेगा। MatePad 11.5 में 2.5K PaperMatte डिस्प्ले और 10,100mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि MatePad SE 11″ में 11 इंच डिस्प्ले और 7,700mAh बैटरी दी जा सकती है। इनकी कीमत करीब 13,749 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Huawei की भारत में वापसी! लॉन्च हो रहा है नया टैबलेट, जल्द स्मार्टफोन और लैपटॉप भी दे सकते हैं दस्तक
    Huawei के भारत में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। Flipkart पर कंपनी के एक नए डिवाइस का टीजर सामने आया है, जिसमें “Handy All-rounder” टैगलाइन के साथ Coming Soon लिखा है। तस्वीर में दिखाई दे रहा सिल्हूट टैबलेट जैसा लगता है और माना जा रहा है कि यह Huawei MatePad 11.5 से जुड़ा डिवाइस हो सकता है। इस टैबलेट में 11.5 इंच का 2K+ डिस्प्ले, पतला मेटल डिजाइन और करीब 10,000mAh बैटरी मिल सकती है। अगर यह लॉन्च होता है तो Huawei लगभग चार साल बाद भारतीय टैबलेट बाजार में वापसी करेगा।
  • Huawei ने लॉन्च किया MatePad Pro का नया वर्जन, डुअल-सेल 5,050mAh की बैटरी
    इस टैबलेट में Tandem OLED PaperMatte डिस्प्ले दिया गया है। इसकी डुअल-सेल 5,050 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी ने इसके प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसमें 12.2 इंच Tandem OLED PaperMatte डिस्प्ले (1,840 x 2,800 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 274 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
  • Huawei ने लॉन्च किए MatePad Pro 12.2, MatePad 12 X, 10,100mAh की बैटरी
    MatePad 12X में 12 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। इस टैबलेट की 10,100 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। MatePad Pro में 12.2 इंच की OLED स्क्रीन और डुअल सेल बैटरी दी गई है। इन दोनों टैबलेट्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पिछले महीने इन टैबलेट्स को चीन में पेश किया गया था।
  • Huawei ने लॉन्च किया फ्लेक्सिबल OLED पैनल वाला दुनिया का पहला टैबलेट MatePad Pro 13.2
    इस टैबलेट में 6 डुअल-चैनल स्पीकर्स स्पैटियल ऑडियो और Huawei Sound को सपोर्ट के साथ हैं। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का ToF सेंसर और रियर में 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है
  • Huawei MatePad Pro 13.2 बड़े डिस्प्ले के साथ 25 सितंबर को होगा लॉन्च
    इस टैबलेट में में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकती है। इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह Kirin 9000s के साथ हो सकता है
  • Huawei MatePad T8 टैबलेट 5,100 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च
    Huawei MatePad T8 एंड्रॉयड आधारित EMUI 10 पर काम करता है, जो कि नेविगेशन व अन्य यूसेज पर स्मार्ट फंक्शन प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें आंखों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए चार मोड उपलब्ध हैं।
  • Huawei MatePad टैबलेट 7,250mAh बैटरी के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशन
    Huawei MatePad टैबलेट के फ्रंट और बैक दोनों जगहों पर 8-मेगापिक्सल के सिंगल कैमरे हैं। 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑटोफोकस और फ्लैश के साथ आता है। टैबलेट में 7,250 एमएएच बैटरी दी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »