Apple के नए iPad Pro में दिया जा सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम

यह पिछले महीने लॉन्च किए गए iPhone 17 Pro के सिस्टम के समान होगा। इससे इस टैबलेट में थ्रॉटलिंग में कमी होगी और प्रोसेसिंग पावर बढ़ेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 20:52 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले महीने लॉन्च किए गए iPhone 17 Pro के सिस्टम के समान होगा
  • इससे इस टैबलेट में थ्रॉटलिंग में कमी होगी और प्रोसेसिंग पावर बढ़ेगी
  • इस टैबलेट में नया 2 nm M6 चिप दिया जा सकता है

इस टैबलेट में नया 2 nm M6 चिप हो सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के नेक्स्ट जेनरेशन iPad Pro में वेंबर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। यह पिछले महीने लॉन्च किए गए iPhone 17 Pro के सिस्टम के समान होगा। इससे इस टैबलेट में थ्रॉटलिंग में कमी होगी और प्रोसेसिंग पावर बढ़ेगी। आगामी iPad Pro में TSMC के 2 नैनोमीटर प्रोसेसर पर बना M6 चिप हो सकता है। 

टेक्नोलॉजी एनालिस्ट Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि इस कूलिंग सिस्टम का प्रदर्शन बेहतर होने पर एपल के MacBook Air जैसे मॉडल्स में भी इसका इस्तेमाल हो सकता है। डिवाइस से निकलने वाली हीट को घटाने के साथ एपल की कोशिश iPad Pro की थिकनेस को कम रखने की होगी। Mark ने कहा है कि इस फीचर को डिवेलप किया जा रहा है और इसे अगले अपडेट में लाया जा सकता है। 

नेक्स्ट जेनरेशन iPad Pro के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस टैबलेट में नया 2 nm M6 चिप दिया जा सकता है। पिछले वर्ष एपल ने M4 चिप वाले iPad Pro के कूलिंग सिस्टम को कॉपर हीटसिंक के साथ अपडेट किया था। हालांकि, इस अपग्रेड से इसके परफॉर्मेंस के लक्ष्यों को पूरा नहीं किया जा सका था। कंपनी की योजना आगामी iPad Pro में बेहतर हीट कंट्रोल के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम जोड़ने की है। 

हाल ही में एपल ने भारत में M5 चिप के साथ iPad Pro को लॉन्च किया है। नए iPad Pro के बेस मॉडल में 11 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में 13 इंच के डिस्प्ले वाला मॉडल भी है। कंपनी ने इसके साथ ही नया MacBook Pro भी M5 चिप के साथ लॉन्च किया है। इस टैबलेट के Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ 11 इंच वाले मॉडल का प्राइस 99,990 रुपये और Wi-Fi + Cellular वाले विकल्प का शुरुआती प्राइस 1,19,900 रुपये का है। iPad Pro के 13 इंच वाले मॉडल का दोनों विकल्पों के साथ शुरुआती प्राइस क्रमशः 1,29,900 रुपये और 1,49,900 रुपये का है। इसे 256 GB, 512 GB, 1 TB और 2 TB की स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। नए iPad Pro को Space Black और Silver कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इस टैबलेट में M5 चिप दिया गया है। इस चिप में 10-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.