Amazon की सेल में Canon, HP और अन्य ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट

एमेजॉन की सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टैबलेट्स और स्मार्टवॉचेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है

Amazon की सेल में Canon, HP और अन्य ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट

इस सेल में कुछ प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है

ख़ास बातें
  • एमेजॉन की सेल में कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • इसमें कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के बेनेफिट भी हैं
  • इस सेल में कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है
विज्ञापन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Republic Day Sale का दूसरा सप्ताह चल रहा है। इसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टैबलेट्स और स्मार्टवॉचेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI के बेनेफिट भी हैं। इसमें Canon, HP और कुछ अन्य ब्रांड्स के इंकजेट और लेजर प्रिंटर्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। 

इस सेल में एमेजॉन के Prime मेंबर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें अन्य कस्टमर्स के लिए SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इसमें एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को भी पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इस सेल में कस्टमर्स को बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा दिया जा रहा है। इससे सेल के प्राइस से भी कम में नया प्रोडक्ट खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल सकता है। 

एमेजॉन की सेल में HP Smart Tank 529 ऑल-इन-वन प्रिंटर को 13,134 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। HP Ink Advantage 4278 WiFi कलर प्रिंटर को 9,889 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 6,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में Canon PIXMA E477 ऑल-इन-वन प्रिंटर को 6,355 रुपये की तुलना में 4,399 रुपये में खरीदने का मौका है। इसके अलावा Pantum P2512W को 12,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 9,100 रुपये में बेचा जा रहा है। इससे पहले हमने इस सेल में थिन और लाइटवेट लैपटॉप्स पर बेस्ट डील्स के बारे में जानकारी दी थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »