• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Video : टाइटन पनडुब्‍बी में कैसे हुआ विस्‍फोट? 12 दिनों में 65 लाख बार देखा गया यह वायरल वीडियो

Video : टाइटन पनडुब्‍बी में कैसे हुआ विस्‍फोट? 12 दिनों में 65 लाख बार देखा गया यह वायरल वीडियो

6 मिनट और 20 सेकंड के इस एनीमेशन वीडियो को 30 जून को अपलोड किया गया था।

Video : टाइटन पनडुब्‍बी में कैसे हुआ विस्‍फोट? 12 दिनों में 65 लाख बार देखा गया यह वायरल वीडियो

18 जून को टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए गई टाइटन पनडुब्‍बी समुद्र में उतरने के 2 घंटे से भी कम समय में रडार से गायब हो गई थी।

ख़ास बातें
  • 18 जून को हादसे का शिकार हो गई थी टाइटन पनडुब्‍बी
  • इससे जुड़ा एनीमेशन वीडियो हो रहा है वायरल
  • इस वीडियो को 30 जून को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था
विज्ञापन
पिछले दिनों जिस खबर ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी, वह थी टाइटन पनडुब्‍बी (Titan submersible implode Video) में हुए विस्‍फोट की। टाइटैनिक (Titanic) जहाज के सदियों पुराने मलबे तक पर्यटकों को ले जाने वाली टाइटन पनडुब्‍बी 18 जून को हादसे का शिकार हो गई थी। पनडुब्‍बी में 5 लोग सवार थे। सभी की इस हादसे में जान चली गई। मरने वालों में कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश भी शामिल थे। इस हादसे के बाद हर कोई जानना चाहता था कि आखिर कैसे पनडुब्‍बी हादसे का शिकार हो गई। 

इंटरनेट पर टाइटन पनडुब्‍बी कैसे फटी, यह दर्शाने वाला वीडियो इस समय ट्रेंड में है। 6 मिनट और 20 सेकंड के इस एनीमेशन वीडियो को 30 जून को एक यूट्यूब चैनल ऐटेली (AiTelly) ने पोस्ट किया गया था। महज 12 दिनों में वीड‍ियो को 65 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 

गौरतलब है कि 18 जून को टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए गई टाइटन पनडुब्‍बी समुद्र में उतरने के 2 घंटे से भी कम समय में रडार से गायब हो गई थी। 4 दिनों तक चले खोज अभियान के बाद यूएस कोस्ट गार्ड ने बताया कि पनडुब्‍बी फट गई और हादसे में सभी 5 यात्रियों की मौत हो गई। हरेक यात्री ने टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए ढाई लाख डॉलर की बड़ी रकम चुकाई थी।  



एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पनडुब्‍बी के विस्‍फोट से जुड़े वीडियो में इस घटना को विस्‍तार से समझाया गया है। एनीमेशन वीडियो में बताया गया है कि पनडुब्‍बी के आसपास जो पानी था, उसके हाई हाइड्रोस्टेटिक दबाव के कारण पनडुब्‍बी विस्‍फोट कर गई। यह विस्‍फोट एक मिलीसेकंड के एक अंश में हाे गया था। यानी यात्रियों को उनकी मौत की भनक तक नहीं लग पाई।  

वीडियो में बताया गया है कि टाइटैनिक जिस गहराई पर है, वहां 5600 पाउंड प्रति वर्ग इंच का प्रेशर है। यह समुद्र की सतह पर महसूस होने वाले प्रेशर से 400 गुना ज्‍यादा है। जाहिर तौर पर टाइटन पनडुब्‍बी पानी के दबाव को नहीं झेल पाई और विस्‍फोट कर गई। यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है। लोगों ने इसे ज्ञानवर्धक बताया है। एनीमेशंस की भी तारीफ की गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »