• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Parle G वाली लड़की पैकेट से ‘गायब’, कंपनी ने लगा दी इन्‍फ्लुएंसर की फोटो, जानें पूरा मामला

Parle-G वाली लड़की पैकेट से ‘गायब’, कंपनी ने लगा दी इन्‍फ्लुएंसर की फोटो, जानें पूरा मामला

Parle-G : लड़की की जगह एक इन्‍फ्लुएंसर की फोटो के साथ नए पार्ले जी के पैकेट को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह पोस्‍ट वायरल हो रहा है।

Parle-G वाली लड़की पैकेट से ‘गायब’, कंपनी ने लगा दी इन्‍फ्लुएंसर की फोटो, जानें पूरा मामला

Photo Credit: officialparleg

जेरवान जे बुनशान नाम के इन्‍फ्लुएंसर की फोटो को पार्ले-जी बिस्किट की पैकेजिंग पर लगाया गया।

ख़ास बातें
  • पार्ले जी बिस्किट बनाने वाली कंपनी का पोस्‍ट वायरल
  • बिस्किट के पैकेट पर लगा दी इन्‍फ्लुएंसर की फोटो
  • सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मामला
विज्ञापन
पार्ले-जी (Parle-G) बिस्किट शायद ही किसी भारतीय ने ना खाया हो। बच्‍चों से लेकर बड़ों तक यह बिस्किट काफी पॉपुलर है और कई पीढ़‍ियों से लोगों के किचन की ‘शान' बना हुआ है। कई साल से Parle-G बिस्किट की पहचान एक क्‍यूट सी लड़की की फोटो रही है, जो बिस्किट की पैकेजिंग का अहम हिस्‍सा है। उस क्‍यूट सी लड़की की फोटो को ब्रैंडिंग से गायब कर दिया गया है। लड़की की जगह एक इन्‍फ्लुएंसर की फोटो के साथ नए पार्ले जी के पैकेट को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह पोस्‍ट वायरल हो रहा है। क्‍या है पूरा मामला, आइए जानते हैं। 

एक कंटेंट क्रिएटर हैं, नाम है- जेरवान जे बुनशान (Zervaan J Bunshah's)। हाल में उन्‍होंने एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए अपने फॉलोअर्स से पूछा कि अगर आप पारले के मालिक से मिलते हैं, तो उन्हें पारले सर, मिस्टर पारले या पारले जी क्या कहकर बुलाते हैं? वीडियो में बुनशान के चेहरे की भाव-भंगिमाएं भ्रमित करने वाली थीं। बैकग्राउंड में अनिल कपूर की फिल्म राम लखन का 'ऐ जी ओ जी' ट्रैक बज रहा था। 

यह वीडियो इंस्‍टाग्राम पर खूब पॉपुलर हुआ। वीडियो ने पार्ले कंपनी का ध्‍यान भी खींचा। कंपनी ने एक मजाकिया कमेंट किया- बुनशाह जी, आप हमें ओजी कह सकते हैं। फ‍िर कंपनी ने पारले-जी ने बिस्किट रैपर पर पार्ले गर्ल की फोटो के बजाए बुनशाह की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाकर पोस्‍ट किया। कैप्‍शन में लिखा- जब आप यह सोच रहे हैं कि पारले-जी (Parle-G) के मालिक को क्या कहा जाए, तो आप एक कप चाय के साथ हमें अपना पसंदीदा बिस्किट कह सकते हैं। 
 

यह पोस्‍ट वायरल हो रहा है। क्र‍िएटर बुनशाह ने इस पोस्ट पर रिप्‍लाई करते हुए बताया कि बचपन में उन्‍हें पार्ले बिस्किट कितना पसंद था। यूजर्स कंपनी के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। लोग कंटेंट क्र‍िएटर को भाग्‍यशाली बता रहे हैं कि उनकी फोटो पार्ले जी बिस्किट पर लगा दी गई। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »