Viral News

Viral News - ख़बरें

  • 17 साल के लड़के ने सुलझाई ऐसी पहेली... पढ़ते-पढ़ते कमा लिए ₹2.39 करोड़
    अमेरिका के 17 वर्षीय छात्र Connor Hill ने ज्योमेट्री से जुड़ी एक जटिल समस्या पर रिसर्च कर बड़ा इनाम जीता है। उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्राम की मदद से Noble Polyhedra नाम की खास तीन-आयामी आकृतियों को स्टडी किया। उनकी रिसर्च में पहले से ज्ञात दो अनंत श्रेणियों के अलावा 146 अलग Noble Polyhedra की पहचान की गई। इस प्रोजेक्ट का नाम “The Complete Set of Noble Polyhedra” है। Connor को इसी रिसर्च के लिए 2026 Regeneron Science Talent Search में पहला स्थान मिला और 2.5 लाख डॉलर का पुरस्कार दिया गया, जिसकी भारतीय करेंसी में कीमत करीब 2.39 करोड़ रुपये है।
  • 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
    भारतीय डेवलपर Yash Bharadwaj की बनाई वेबसाइट Saloon.wtf सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वेबसाइट का कॉन्सेप्ट 90s और 2000s की शुरुआत वाली भारतीय नाई की दुकानों की यादों पर आधारित है, जहां कम कीमत में Haircut के साथ बैकग्राउंड में Bollywood के गाने बजते थे। Bharadwaj ने वेबसाइट को X पर शेयर किया, जिसके बाद पोस्ट को 32 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने वेबसाइट देखकर अपने बचपन और पुराने Barbershop की यादें शेयर कीं। Paytm फाउंडर Vijay Shekhar Sharma ने भी पोस्ट पर Reaction दिया। वेबसाइट YouTube Playback का इस्तेमाल करती है।
  • जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
    हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर जापान के Do Hiemon Box का वीडियो शेयर किया है, जिसे Human Fridge भी कहा जा रहा है। यह पोर्टेबल कूलिंग बूथ 15°C तापमान बनाए रखता है और यूजर के सिर, गर्दन व कंधों पर 5°C की ठंडी हवा छोड़ता है। कंपनी के मुताबिक, इससे करीब 10 मिनट में गर्मी से राहत मिल सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें तीन कूलिंग मोड और 20 मिनट का ऑटो शट-ऑफ फीचर भी दिया गया है। इस टेक्नोलॉजी को खासतौर पर कंस्ट्रक्शन साइट, फैक्ट्री और अन्य आउटडोर वर्कप्लेस के लिए तैयार किया गया है।
  • वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
    सोशल मीडिया पर वॉलेट को एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटने की ट्रिक कई बार वायरल होती हैं। दावा किया जाता है कि इससे RFID और NFC कार्ड का डेटा चोरी होने का खतरा कम हो जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एल्यूमिनियम फॉयल कुछ हद तक रेडियो सिग्नल को ब्लॉक कर सकता है और अस्थायी Faraday Cage की तरह काम करता है। हालांकि यह सिर्फ RFID आधारित सिग्नल को प्रभावित करता है और फिशिंग, UPI फ्रॉड, कार्ड स्किमिंग, डेटा ब्रीच या अन्य साइबर हमलों से सुरक्षा नहीं देता। ऐसे में इसे पूरी डिजिटल सुरक्षा का विकल्प नहीं माना जा सकता।
  • Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
    E20 जनता पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि E20 पेट्रोल पॉलिसी के खिलाफ शुरू किया गया एक डिजिटल नागरिक अभियान है। अभियान की मुख्य मांग है कि E20 पेट्रोल के साथ देशभर के पेट्रोल पंपों पर 100 प्रतिशत शुद्ध (इथेनॉल-फ्री) पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाए। अभियान चलाने वालों का कहना है कि वे E20 का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और वाहन निर्माता की सिफारिश के अनुसार ईंधन चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस अभियान के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
    BAT BMS ऐप विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मोबाइल ऐप के जरिए कथित तौर पर ATM मशीन को ऑन और ऑफ करता दिखाई देता है। इस वीडियो ने डिजिटल सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, किसी बैंक, ATM ऑपरेटर या सरकारी एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
  • X पर ब्लॉक हुई Cockroach Janata Party, कुछ घंटों बाद बना नया अकाउंट
    व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन Cockroach Janata Party यानी CJP का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म पर पुराने हैंडल को “Account Withheld” नोटिस के साथ दिखाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई कानूनी मांग के जवाब में की गई है। वहीं अकाउंट ब्लॉक होने के कुछ समय बाद ही संगठन ने नया X हैंडल बनाकर वापसी कर ली। पिछले कुछ दिनों में CJP सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी और Instagram पर इसके 1.35 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। इस पूरे मामले की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान वायरल हुई एक टिप्पणी के बाद हुई थी।
  • फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च
    Xiaomi ने 2026 Values Conference में अपनी नई Ice Cream लॉन्च की है, जिसे Standard, Pro और Max वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी कीमत 5.99 युआन से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इस आइसक्रीम को मिलेट बेस्ड रेसिपी से तैयार किया गया है और इसे Xiaomi के कैफेटेरिया में पेश किया गया। लॉन्च के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा और कुछ ही समय में इसका स्टॉक भी खत्म हो गया।
  • पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
    चीन के Guangdong प्रांत से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें एक शख्स पुराने SIM कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप से सोना निकालता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स प्रोफेशनल तौर पर ई-वेस्ट से कीमती धातुएं निकालने का काम करता है। वीडियो वायरल होने के बाद सेकेंड हैंड प्लेटफॉर्म्स पर पुराने SIM कार्ड की मांग बढ़ गई। हालांकि, शख्स ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया बेहद खतरनाक है और आम लोगों को इसे आजमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
  • IIT फेस्ट में Dhurandhar फिल्म के पॉपुलर गाने पर नाचा रोबोट, वीडियो हुआ वायरल
    IIT Bombay Techfest 2025 में इस हफ्ते एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक ह्यूमनॉयड रोबोट ने फिल्म धुरंधर के वायरल ट्रैक FA9LA पर स्टेज पर डांस किया। अरबी बीट्स पर रोबोट की सिंक्रोनाइज्ड मूवमेंट्स और बैलेंस ने वहां मौजूद स्टूडेंट्स और टेक एंथूजियास्ट्स को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इस परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टेकफेस्ट में दिखा यह डेमो रोबोटिक्स और पॉप-कल्चर के बढ़ते मेल को दिखाता है, जहां एडवांस टेक्नोलॉजी अब एंटरटेनमेंट का भी हिस्सा बनती जा रही है।
  • Apple के CEO रहे स्‍टीव जॉब्‍स का लेटर Rs 4.32 करोड़ में बिका, आना चाहते थे कुंभ
    ऐपल के को-फाउंडर का हाथ से लिखा एक लेटर चर्चाओं में है। रिपोर्ट के अनुसार, 1974 में लिखे गए लेटर में स्टीव जॉब्स के कुंभ मेले में शामिल होने के लिए भारत आने की योजना का उल्लेख है। हाल ही में यह लेटर 5 लाख 312 डॉलर (करीब 4.32 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया था। यह लेटर स्टीव जॉब्स ने अपने 19वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को संबोधित करते हुए लिखा था।
  • Viral News: गोलगप्पे बेचकर कमाए Rs 40 लाख! आ गया GST का नोटिस, इंटरनेट पर नोटिस वायरल
    पानी-पूरी बेचने वाले एक शख्स को गुड्स एंड सर्विसेज टेक्स डिपार्टमेंट (Goods and Services Tax (GST) की ओर से समन भेजा गया है। कथित रूप से शख्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में 40 लाख से ज्यादा की कमाई की जिसके कारण उसे GST डिपार्टमेंट ने दस्तावेजों के साथ पेश होने का नोटिस जारी किया है। शख्स ने यह कमाई ऑनलाइन पेमेंट्स के माध्यम से की।
  • स्पेस में गूंजी वायलिन की धुन! Polaris Dawn अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने बजाया Star Wars का गाना, देखें Viral Video
    कमर्शियल स्पेस मिशन Polaris Dawn की अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने स्पेस में ही गाना बजाकर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। सारा ने Rey's Theme को परफॉर्म किया जो जॉन विलियम्स द्वारा Star Wars: The Force Awakens मूवी के लिए लिखा गया है। सबसे खास बात यह थी कि उनके साथ ही दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में ऑर्केस्ट्रा उस वक्त बजाए जा रहे थे। यह अपने आप में एक अद्भुत लम्हा था।
  • 3 महीने का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज आपको भी आया? जानें क्‍या है इसकी सच्‍चाई
    Free Recharge Fake Msg : फेक मैसेज में लोगों से कहा जा रहा है कि 3 महीने के लिए ट्राई फ्री रिचार्ज दे रही है जिसमें 200GB सुपर फास्ट 4G/5G डेटा मिलेगा।
  • क्‍या रेलवे ने टिकट कैंसलेशन से एक साल में कमाए Rs 2 हजार करोड़ से ज्यादा? सोशल मीडिया में वायरल हुआ पोस्‍ट
    Viral Post : सोशल मीडिया में एक पोस्‍ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि भारतीय रेलवे ने साल 2022-23 में टिकट कैंसलेशन से 2110 करोड़ रुपये कमाई की।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »