• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम

Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम

भारत में बच्चों के Social Media इस्तेमाल को लेकर सरकार IT Rules में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा रही है। Supreme Court में भी नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुनवाई चल रही है।

Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम

Photo Credit: Pexels

भारत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के Social Media इस्तेमाल पर रोक की तैयारी

ख़ास बातें
  • 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के Social Media अकाउंट पर रोक की तैयारी
  • सुप्रीम कोर्ट में नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुनवाई
  • 78% भारतीय 14 साल से कम उम्र में रोक के समर्थन में: सर्वे रिपोर्ट
विज्ञापन

भारत में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर बहस अब एक बड़े मोड़ पर पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट में नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चल रही सुनवाई के बीच केंद्र सरकार ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को अपने दम पर सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोकने के लिए IT Rules में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही है। हालांकि, अभी कोई नया नियम लागू नहीं हुआ है और सरकार को इसका कानूनी और तकनीकी तरीका तय करना बाकी है।

यह मामला Just Rights for Children Alliance की याचिका से जुड़ा है। याचिका में नाबालिगों को सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों से बचाने के लिए नियम बनाने की मांग की गई है। 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से इस बात पर विचार करने को कहा कि क्या 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बिना पैरेंटल कंसेंट के सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोका जा सकता है।

बिजनेसस्टैंडर्ड्स की रिपोर्ट बताती है कि इसके बाद सरकार की ओर से बताया गया कि सरकार तकनीकी सूचना (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) नियम में बदलाव पर काम करेगी, ताकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स नाबालिगों को स्वतंत्र रूप से अकाउंट बनाने की अनुमति न दें।

यह मुद्दा भारत में नया नहीं है। मार्च 2026 की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, MeitY ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के साथ बच्चों की उम्र पर आधारित प्रतिबंध की तकनीकी संभावनाओं पर बातचीत शुरू की थी। उस समय 13 या 16 साल जैसी उम्र की सीमा और अलग-अलग तरह के प्रतिबंध के ऑप्शन पर विचार की बात सामने आई थी।

Ipsos Education Monitor 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 78% भारतीय इस बात से सहमत हैं कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों को स्कूल के अंदर और बाहर सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से रोकना चाहिए। हालांकि यह आंकड़ा एक सर्वे पर आधारित है, इसलिए इसे पूरे देश की राय नहीं माना जा सकता।

भारत अकेला देश नहीं है जहां बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर उम्र की सीमा लगाने पर चर्चा हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लागू किया जा चुका है, जबकि फ्रांस, स्पेन और इंडोनेशिया समेत कई जगहों पर भी उम्र को लेकर अलग-अलग तरह के प्रतिबंध पर चर्चा हुई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »