फेसबुक सर्च हिस्ट्री को ऐप व वेब पर ऐसे करें डिलीट

फेसबुक सर्च हिस्ट्री को ऐप व वेब पर ऐसे करें डिलीट
विज्ञापन
हम सभी इंटरनेट के इस दौर में अधिकतर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर किसी ना किसी को सर्च करते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम किसी दूसरे व्यक्ति के बारे में (जो हमारी फ्रेंडलिस्ट में हैं भी और नहीं भी) जानकारी हासिल करने के लिए कई बार उन्हें सर्च करते हैं। आज अधिकतर लोगों का दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर अकाउंट है। इसलिए अगर आपकी एक्स गर्लफ्रेंड या एक्स ब्वॉयफ्रेंड किसी तस्वीर में टैग होते हैं तो आप सर्च रिजल्ट के जरिए उनके बारे में जान सकते हैं।

अधिकतर हममें से कई लोग फेसबुक यूज़र के प्रोफाइल पेज और उनके दोस्तों के दोस्तों के प्रोफाइल पेज को विज़िट करते हैं। लेकिन आपने कई बार शायद ये देखा होगा कि जब आप फेसबुक ऐप या वेब पर किसी को सर्च करते हैं को एफबी उस डाटा को स्टोर कर लेता है। और जब अगली बार आप सर्च बार में जाते हैं तो यह रीसेंट सर्च की लिस्ट को अपने आप दिखा देता है।

सर्च किए गए इन नामों (तस्वीरों के साथ) का स्टोर होना आपके लिए आसान हो सकता है लेकिन इससे आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। खासकर तब जब आपका कोई करीबी आपकी सर्च हिस्ट्री को देख ले।

तो अगर आप अपने पार्टनर/जीवनसाथी या रिश्तेदार के साथ इस तरह की किसी अजीबोगरीब स्थिति से बचना चाहते हैं, तो आप इन 5 स्टेप के जरिए जान सकते हैं कि फेसबुक सर्च हिस्ट्री को डिलीट कैसे किया जाए। जानें, फेसबुक ऐप और वेब पर सर्च हिस्ट्री को कैसे करें डिलीट।

1- वेबसाइट पर फेसबुक इस्तेमाल करते समय, सबसे पहले अपने प्रोफाइल पेज पर जाएं और 'एक्टिविटी लॉग' या 'व्यू एक्टिविटी लॉग' विकल्प पर जाएं। आपको यह विकल्प आपकी कवर इमेज के नीचे दाहिने कोने में दिखेगा।

2- एक बार 'एक्टिविटी लॉग' विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप अपनी एक्टिविटी की लिस्ट देख पाएंगे। इस लिस्ट में आपके द्वारा लाइक, रिएक्ट, कमेंट और दूसरी चीजें शामिल होती हैं। इसी पेज पर आपको बायीं तरफ 'मोर' का विकल्प दिखेगा जो फोटोज़, लाइक्स और कमेंट्स सिलेक्शन के नीचे होता है।

3- 'मोर' पर क्लिक करने से आपको फिल्टर की एक विस्तृत लिस्ट दिखाई देगी। इसी लिस्ट में आपको 'सर्च' टैब दिखेगा।

4- 'सर्च' टैब के अंदर आपके द्वारा सर्च किए गए सभी पेज और यूज़र की लिस्ट (हमारी सलाह है, किसी तरह के विवाद से बचने के लिए इस लिस्ट को अकेले में ही खोलें) खुलकर सामने आ जाएगी। ये सर्च टाइम, डेट, महीने और साल के आधार पर स्टोर की गई होती है।

5- इसी पेज पर, आपको ऊपर की तरफ दाहिने कोने में 'क्लियर सर्च' का विकल्प दिखेगा, इस पर सर्च रिजल्ट को परमानेंट डिलीट करने के लिए क्लिक करें। बस हो गई आपकी टेंशन अब हमेशा के लिए खत्म।

अब, जब आप फेसबुक पर पहले आपके द्वारा की जा चुकी सर्च के बारे में कुछ खोजेंगे तो पहले की तरह लिस्ट खुलकर सामने नहीं आएगी। अभी हमने आपको वेब इंटरफेस के लिए सर्च हिस्ट्री डिलीट करने की प्रक्रिया बताई। लेकिन फेसबुक ऐप पर सर्च हिस्ट्री डिलीट करना कहीं ज्यादा आसान है। जानें..

1- ऐप में जाकर आप हाल ही में की गई सर्च की लिस्ट देखने के लिए सर्च बार में टैप कर सकते हैं।

2- इस लिस्ट में आपको दाहिने कोने पर एक 'एडिट' विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने से आप सीधे एक्टिविटी लॉग पेज पर पहुंच जाएंगे जिस परर आप अपनी अब तक की गई सारी सर्च की जानकारी पा सकते हैं।

3- इसी पेज पर ऊपर की तरफ 'क्लियर सर्च' पर क्लिक कर आपको 'कनफर्म' का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने से आप आपनी सर्च हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »