• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • Happy New Year 2020 Stickers: अपने WhatsApp पर ऐसे पाएं हैप्पी न्यू ईयर वाले 'अनोखे' स्टीकर्स

Happy New Year 2020 Stickers: अपने WhatsApp पर ऐसे पाएं हैप्पी न्यू ईयर वाले 'अनोखे' स्टीकर्स

हमने आपकी सुविधा के लिए WhatsApp चैट्स पर 'हैप्पी न्यू ईयर' कहने के लिए New Year Sticker Packs के स्टेप बाय स्टेप गाइड तैयार किया है।

Happy New Year 2020 Stickers: अपने WhatsApp पर ऐसे पाएं हैप्पी न्यू ईयर वाले 'अनोखे' स्टीकर्स

2020 New Year WhatsApp Sticker: यह है डाउनलोड करने का तरीका

ख़ास बातें
  • WhatsApp में 12 डिफॉल्ट स्टीकर पैक्स हैं
  • पर्सनलाइज़्ड हैप्पी न्यू ईयर मैसेज के लिए आपको स्टीकर्स बनाने पड़ेंगे
  • गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर मौज़ूद हैं कई स्टीकर्स पैक वाले ऐप
विज्ञापन
आज रात ठीक 12 बजे हम और आप साल 2020 का स्वागत करेंगे। इस दौरान हमारा WhatsApp हैप्पी न्यू ईयर मैसेज से पूरी तरह भर जाएगा। शुभकामना संदेश देने वाले इन मैसेज में से कुछ बेहद ही मज़ेदार होंगे। कुछ मैसेज में इमोजी का बेहतरीन इस्तेमाल देखने को मिलेगा। बीते साल से स्टीकर्स सपोर्ट रोलआउट होने के बाद से व्हाट्सऐप यूज़र्स ने इमोजी या टेक्स्ट मैसेज की जगह स्टीकर्स भी भेजना शुरू कर दिया है। 2020 के लिए कई स्टीकर पैक मौज़ूद हैं। इनका इस्तेमाल कर आप अपने दोस्तों या परिजनों को अपने अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दे पाएंगे। हमने आपकी सुविधा के लिए व्हाट्सऐप चैट्स पर 'हैप्पी न्यू ईयर' कहने के लिए New Year Sticker Packs के स्टेप बाय स्टेप गाइड तैयार किया है।

सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि आप किसी तरह से थर्ड पार्टी ऐप्स के ज़रिए पहले बने स्टीकर पैक को इंपोर्ट कर सकते हैं।
 
whatsapp

1. WhatsApp Stickers सेक्शन में जाएं। इसके लिए चैट बार में नज़र आ रहे इमोजी आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे से ‘stickers' वाले विकल्प को चुनें।
2. WhatsApp में 12 डिफॉल्ट स्टीकर पैक्स हैं। संभवतः आपको इस लिस्ट में कोई न्यू ईयर स्टीकर पैक ना मिले। ऐसे में आपको अन्य ऐप्स से स्टीकर पैक्स को डाउनलोड करना होगा। अगर आपको व्हाट्सऐप की सूची में आपकी जरूरत का स्टीकर पैक नहीं मिले तो ‘Get More Stickers' वाले विकल्प पर क्लिक करें। यह विकल्प आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर ले जाएगा। यहां पर आपको सभी ऐप्स के सुझाव मिलेंगे जिसमें न्यू ईयर स्टीकर ऐप्स भी हो सकता है।
3. इसमें से किसी एक ऐप को डाउनलोड कर लें। हमने नए साल के स्टीकर्स के लिए WAStickerApp को डाउनलोड किया। इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपके पास स्टीकर्स पैक्स की लिस्ट आ जाएगी।
4. यहां पर आप ज़रूरत के हिसाब से स्टीकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे ही डाउनलोड की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। ऐप आपसे इस पैक को व्हाट्सऐप से जोड़ने के लिए पूछेगा।
5. आप जैसे ही ‘Yes' को चुनते हैं। स्टीकर पैक अपने आप आपके व्हाट्सऐप के स्टीकर्स सेक्शन में नज़र आने लगेगा। इसके बाद आप इन स्टीकर्स को कभी भी अपने चैट्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप कुछ और क्रिएटिव करना चाहते हैं। अपने दोस्तों या ग्रुप में कुछ पर्सनलाइज़्ड हैप्पी न्यू ईयर मैसेज भेजना चाहते हैं तो आप ऐसा गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करके कर सकते हैं।
 
whatsapp

1. हमने टेस्टिंग के लिए Sticker Maker ऐप को चुना, यह गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है।
2. आप जैसे ही ऐप को खोलते हैं। इसके बाद नए स्टीकर पैक क्रिएट करने पर क्लिक करें। इस पैक को नाम और ऑथर दें।
3. इसके बाद उस फोटो को अपलोड या क्लिक करें जिसका स्टीकर बनाना चाहते हैं। आप इस फोटो पर टेक्स्ट जोड़ पाएंगे या अपनी ज़रूरत के हिसाब से क्रॉप कर पाएंगे। एक स्मार्ट सेलेक्शन के नाम का विकल्प भी है यह अपने आप क्रॉपिंग की ज़रूरतों को समझता है।
4. यूज़र्स को कस्टम स्टिकर पैक बनाने के लिए कम से कम तीन स्टीकर्स बनाने होंगे। जैसे ही स्टीकर पैक बन जाएगा। ऐप आपसे पूछेगा कि आप इस पैक  ‘Send to WhatsApp' करना चाहते हैं।
5. आप जैसे ही इजाज़त देंगे। यह अपने आप आपके व्हाट्सऐप के स्टीकर्स सेक्शन में नज़र आने लगेगा।

WhatsApp के अलावा Hike और Facebook पर भी स्टीकर्स के लिए सपोर्ट है। हाइक प्लेटफॉर्म पर स्टीकर्स पैक के बहुत ज़्यादा विकल्प हैं। 'New Year Stickers भी उपलब्ध हैं। Facebook ने अपने मैसेंजर ऐप के लिए भी स्टीकर पैक के विकल्प दिए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »