मोटापे से बचने में मदद कर सकता है Facebook: शोध

मोटापे से बचने में मदद कर सकता है Facebook: शोध
विज्ञापन
एक रिसर्च में कहा गया है कि अगर आप बेकायदा भोजन और मोटापे से बचना चाहते हैं, तो फेसबुक (Facebook) पर भावनात्मक रूप से अपने दोस्तों से जुड़ें। युनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर युवतियां Facebook का इस्तेमाल अपने शरीर की तुलना अपने सहेलियों के शरीर से करने के लिए कर रही हैं, तो साथियों की तुलना में उनके जोखिमपूर्ण डाइटिंग आदतों से जूझने की संभावना कम है।

मनोचिकित्सा की सहायक प्रोफेसर स्टेफनी जेर्वास ने कहा, "Facebook से अपेक्षाकृत ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली और Facebook पर ढेरों दोस्त बनाने वाली कॉलेज युवतियां अपने शरीर की बनावट तथा आकार को लेकर कम फिक्रमंद हैं और उनके खतरनाक खानपान आदतों में पड़ने की संभावना कम है।"

शोध में 128 कॉलेज युवतियों ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण पूरा किया। इस सर्वेक्षण में उनके बेकायदा खाने की आदतों का मूल्यांकन करने के लिए कुछ सवाल रखे गए थे।

टीम ने प्रत्येक युवती से Facebook से उनके भावनात्मक जुड़ाव, रोजाना साइट पर बिताए जाने वाले समय और Facebook दोस्तों के बारे में भी सवाल किए।

उन्होंने यह भी जांचा कि उन्होंने अपने दोस्तों की ऑनलाइन पिक्चर से अपने शरीर की तुलना की या नहीं। टीम ने पाया कि Facebook से भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ाव रखने वाली युवतियां शरीर के आकार तथा बनावट को लेकर कम फिक्रमंद और उनमें खानपान संबंधी खतरनाक आदतें होने का जोखिम कम है।

स्टेफनी ने कहा, "Facebook सामाजिक सहयोग बढ़ाने और दोस्तों एवं परिवारों से जुड़ने में एक अद्भुत उपकरण हो सकता है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »