• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • अर्जेंटीना के जीतने की भविष्यवानी कंचों से करने के वीडियो को आनंद महिंद्रा ने किया शेयर, देखें

अर्जेंटीना के जीतने की भविष्यवानी कंचों से करने के वीडियो को आनंद महिंद्रा ने किया शेयर, देखें

महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विश्व कप विजेता की भविष्यवाणी करने के लिए कंचों का इस्तेमाल किया गया।

अर्जेंटीना के जीतने की भविष्यवानी कंचों से करने के वीडियो को आनंद महिंद्रा ने किया शेयर, देखें

आनंद महिंद्रा अकसर Twitter पर दिलचस्प वीडियो को शेयर करते रहते हैं

ख़ास बातें
  • महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है
  • विश्व कप विजेता की भविष्यवाणी करने के लिए कंचों का इस्तेमाल किया गया
  • असल मैच की तरह रोमांचक था ये कंचों का मैच
विज्ञापन
रविवार को, अर्जेंटीना ने 2022 का FIFA वर्ल्ड कप दो बार के चैंपियन फ्रांस को हराकर अपने नाम कर लिया। दोनों देशों के बीच हुआ यह फाइनल मैच कांटे की टक्कर का था, जो पेनल्टी शूटआउट के जरिए अपने अंजाम पर पहुंचा। फाइनल के बाद अब, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'मार्बल टेस्ट' के जरिए फुटबॉल टूर्नामेंट के परिणाम की भविष्यवाणी करते देखा जा सकता है।

महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विश्व कप विजेता की भविष्यवाणी करने के लिए कंचों का इस्तेमाल किया गया। वीडियो में अर्जेंटीना और फ्रांस के झंडों के रंग में दो कंचों को एक मेज़ (भूलभुलैया) से अपना रास्ता बनाते हुए आखिरी स्थान तक पहुंचना था। 
 

चौंकाने वाली बात यह है कि यह मार्बल टेस्ट भी असल मैच के समान बेहद रोमांचक था, जहां अर्जनटीना वाला कंचा शुरुआत में लीड करता है और बीच में अचानक फ्रांस का कंचा उससे आगे निकल जाता है, लेकिन अंतिम लाइन पर पहुंते-पहुंते अर्जेंटीना का कंचा वापस लीड लेता है और विजेता बन जाता है।

बता दें कि असल मैच में भी कुछ ऐसा ही रोमांच देखने को मिला था, जहां शुरुआत में अर्जेंटीना ने पहले बढ़त बनाई, लेकिन बाद में फ्रांस बढ़त को बराबरी पर ले आया और अंत में पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस 4-2 से हार गया।

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "वास्तविक फाइनल से पहले ये मिला। मैं अब से हर प्रमुख खेल आयोजन से पहले 'मार्बल टेस्ट' के लिए पूछने जा रहा हूं..."

इस वीडियो को ट्विटर पर करीब 6 लाख बार देखा जा चुका है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »