• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कबाड़ स्कूटर से बनाया ऐसा शानदार जुगाड़, आनंद महिंद्रा हुए फैन, कह डाली बड़ी बात...

कबाड़ स्कूटर से बनाया ऐसा शानदार जुगाड़, आनंद महिंद्रा हुए फैन, कह डाली बड़ी बात...

ट्विटर पर आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर की गई वीडियो को अब तक 1 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। वहीं इसे 12.7 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया है। अब तक 192 यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं।

कबाड़ स्कूटर से बनाया ऐसा शानदार जुगाड़, आनंद महिंद्रा हुए फैन, कह डाली बड़ी बात...

Photo Credit: Anand Mahindra/Twitter

ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने देसी जुगाड़ की एक अनोखी वीडियो शेयर की है।
  • ट्वीट में नजर आ रही वीडियो में एक व्यक्ति स्कूटर का एक्सिलेटर कर रहा है।
  • आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर की वीडियो 1 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट हुई है।
विज्ञापन
भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। हर दिन सोशल मीडिया पर आपको कुछ न कुछ नया नजर आता ही रहता है। हाल ही में भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही नजर आया है। जी हां देश के दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने देसी जुगाड़ की एक अनोखी वीडियो शेयर की है। यह वीडियो ट्विटर पर काफी पसंद की जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति पुराने स्कूटर का ऐसे इस्तेमाल कर रहा है, जिससे उसकी पावर की बदौलत 30 से 40 किलो वजन का सामान आसानी से 2-3 मंजिल तक पहुंच रहा है। आइए आनंद महिंद्रा जिसके फैन हुए हैं उसके वीडियो के बारे में जानते हैं।

आनंद महिंद्रा ने कहा कि ''मुझे लगता है कि इसीलिए हम उन्हें 'पॉवर'ट्रेन कहते हैं। व्हीकल इंजन पावर का इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं। ई-स्कूटर के साथ यह और भी बेहतर और कम शोर करने वाला होगा। जब एक बार उनकी लागत कम हो जाती है तो सेकंड-हैंड उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। 

ट्वीट में नजर आ रही वीडियो में एक व्यक्ति कबाड़ स्कूटर का एक्सिलेटर कर रहा है। स्कूटर के इंजन से ऐसा जुगाड़ बनाया गया है, जिससे पावर जनरेट हो रही है। उस पावर से घर बनाने के लिए सामान को रस्सी की मदद से दूसरी मंजिल पर पहुंचाया जा रहा है।  इसी के चलते आनंद महिंद्रा ने स्कूटर को पॉवर ट्रेन कहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कोई नया घर बनाया जा रहा है, जिसके लिए नीचे से छत पर सामान पहुंचाने के लिए स्कूटर की पावर का सहारा लिया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा स्कूटर काफी पुराना लग रहा है। मगर अब भी इतनी पावर है कि आसानी से 35-50 किलो वजन उठाया जा सकता है। 

ट्विटर पर आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर की गई वीडियो को अब तक 1 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। वहीं इसे 12.7 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया है। अब तक 192 यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं।
आपको बता दें कि महिंद्रा जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लेकर आ रही है, जिसका नाम Mahindra XUV400 EV है। इस आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी में 39.4 KWH की बैटरी मिलेगी जोकि एक बार चार्ज होकर 456KM की रेंज प्रदान करेगी। इसमें दी गई मोटर 150 HP की पावर और 310 NM का टॉर्क जनरेट करेगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 8.3 सेकेंड में 0-100KM की स्पीड पकड़ पाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anand Mahindra, Desi Jugad, Twitter, Mahindra XUV400 EV
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »