• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • रोबोट टैक्सी का हुआ एक्सिडेंट, रेस्क्यू के लिए काम आए इंसान; देखें वायरल वीडियो

रोबोट टैक्सी का हुआ एक्सिडेंट, रेस्क्यू के लिए काम आए इंसान; देखें वायरल वीडियो

वीडियो को खबर लिखते समय तक करीब 4.5 लाख बार देखा जा चुका था और इसमें भर-भर कर कमेंट्स आएं।

रोबोट टैक्सी का हुआ एक्सिडेंट, रेस्क्यू के लिए काम आए इंसान; देखें वायरल वीडियो

Photo Credit: X/@freddier

ख़ास बातें
  • एक Waymo सेल्फ-ड्रिवन कार एक बस से भिड़ गई
  • इसके रेस्क्यू के लिए पास में खड़े कई स्टार्टअप CEO आए
  • वीडियो में सभी कार को बस से अलग करते दिखाई दे रहे हैं
विज्ञापन
हम AI-पावर्ड सेल्फ-ड्राइविंग कार के जमाने में पैर रख चुके हैं। जहां एक ओर Elon Musk की Tesla अपनी रोबोटैक्सी को पेश कर चुकी है। वहीं, Waymo की सेल्फ-ड्रिवन कार पहले से ही सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर दौड़ रही है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि मनुष्य की तरह ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी गलती कर सकता है, क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक हालिया वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे Waymo की सेल्फ-ड्राइविंग कार ने बस को टक्कर मार दी। इस एक्सिडेंट के बाद रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कई लोगों को कार को बस से दूर करते हुए देखा जा सकता है। मजेदार बात यह है कि रोबोट कार की मदद कर रहे ये मनुष्य खुद AI स्टार्टअप के फाउंडर्स हैं।

ब्राजील स्थित एक CEO फ्रेडी वेगा ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक Waymo सेल्फ-ड्रिवन कार एक बस से भिड़ी हुई दिखाई दे रही है। करीब 75 सेकंड के इस वीडियो में कई लोगों को बस में फंसी हुई इस कार को दूर करते हुए देखा जा सकता है। वेगा ने यह भी बताया कि मदद कर रहे ये लोग असल में स्टार्टअप्स के फाउंडर्स हैं। अपने पोस्ट में वेगा ने लिखा, (अनुवादित) "सैन फ्रांसिस्को में एआई द्वारा संचालित एक वेमो कार एक मानव द्वारा चलाई जा रही मुनि बस से टकरा गई। पार्टी के बाद वाईसी के सीईओ के ठीक सामने। तो यहां सीईओ का एक समूह एक असहाय रोबोट को फिर से अपना रास्ता ढूंढने में मदद करने की कोशिश कर रहा है।"
 

बता दें कि YC (Y Combinator) एक स्टार्टअप एक्सेलेटर और वेंचर कैपिटल फर्म है, जो स्टार्टअप को आसान फंडिंग मुहैया कराने का काम करती है। वेगा के अनुसार, मदद कर रहे लोग असल में अलग-अलग स्टार्टअप के सीईओ हैं, जो YC की पार्टी के खत्म होने के बाद बाहर आ रहे थे।

वेगा ने वीडियो में बोलते हैं, "विडंबना यह है कि हम सभी स्वचालन के भविष्य के बारे में एक एआई सम्मेलन से आ रहे थे। और यहां यह AI पूरी तरह से अटक गया है और ट्रैफिक को रोक रहा है।"

वीडियो को खबर लिखते समय तक करीब 4.5 लाख बार देखा जा चुका था और इसमें भर-भर कर कमेंट्स आएं। लोगों ने मदद करने वाले फाउंडर्स को सराहा और साथ ही AI टेक्नोलॉजी के भविष्य पर तंज भी कसे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Waymo, Waymo car Accident, AI, Artificial Intelligence
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »