• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अमेरिका से दो कदम आगे चीन! मंगल ग्रह के निचले इलाकों में भी ढूंढ निकाला पानी

अमेरिका से दो कदम आगे चीन! मंगल ग्रह के निचले इलाकों में भी ढूंढ निकाला पानी

Mars : अब तक कई स्‍टडी में यह सामने आया है कि अतीत में मंगल ग्रह पर पानी की मौजूदगी थी, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण तरल पानी का मंगल ग्रह पर वजूद खत्‍म हो गया।

अमेरिका से दो कदम आगे चीन! मंगल ग्रह के निचले इलाकों में भी ढूंढ निकाला पानी

Mars : चीन के इस रोवर ने मई 2021 में मंगल के उत्तरी गोलार्ध पर लैंड किया था।

ख़ास बातें
  • चीन के ज़ु़ुरॉन्ग रोवर ने पृथ्‍वी पर भेजे सबूत
  • मई 2021 में मंगल पर पहुंचा था यह रोवर
  • यह निष्‍कर्ष भविष्‍स के लिए उपयोगी हो सकता है
विज्ञापन
करोड़ों-अरबों साल पहले मंगल ग्रह (Mars) पर पानी हुआ करता है, यह बात कई अध्‍ययनों में सामने आई है। चीन के मार्स रोवर जिसे ज़ुरॉन्ग (Zhurong) के नाम से जाना जाता है, उसने इस दिशा में एक नई जानकारी जुटाई है। जर्नल साइंस एडवांसेज में पब्लिश हुई एक नई स्‍टडी में कहा गया है कि ज़ुरॉन्ग रोवर ने मंगल ग्रह के निचले और गर्म इलाकों में भी तरल पानी (liquid water) के ऑब्‍जर्वेशन से जुड़े सबूत दिए हैं। 

शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कई स्‍टडी में यह सामने आया है कि अतीत में मंगल ग्रह पर पानी की मौजूदगी थी, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण तरल पानी का मंगल ग्रह पर वजूद खत्‍म हो गया। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि मंगल ग्रह पर पानी की मौजूदगी ठोस या गैस के रूप में हो सकती है।  

हालांकि नासा के फीनिक्स मार्स लैंडर के जरिए यह पता चला था कि गर्मियों में मंगल ग्रह के ऊंचे इलाकों में नमकीन लिक्‍विड वॉटर दिखाई दे सकता है। नासा के ऑब्‍जर्वेशन यह अनुमान लगाते आए हैं कि मंगल के निचले इलाकों में पानी की कमी है, लेकिन ज़ुरॉन्‍ग रोवर के नतीजे इससे उलट हैं। 

चीन के इस रोवर ने मई 2021 में मंगल के उत्तरी गोलार्ध पर लैंड किया था। रोवर ने अबतक 2 किलोमीटर की दूरी मंगल ग्रह पर तय की है। निष्क्रि‍य मोड में जाने से पहले ज़ुरॉन्‍ग ने पृथ्‍वी पर जो डेटा भेजा था, उससे कई जानकारियां मिलीं, जो ग्रह के निचले इलाके से जुटाई गई थीं। रोवर ने वहीं लैंड किया था।  

ज़ुरॉन्‍ग के भेजे गए डेटा को चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के 20 से ज्‍यादा रिसर्चर्स के एक ग्रुप ने परखा। उन्‍हें मंगल की सतहों पर क्रस्ट्स, दरारें, बहुभुज लकीरें और पट्टी जैसे निशान मिले। विश्लेषण से पता चला कि मंगल की वह सतह हाइड्रेटेड सल्फेट्स, हाइड्रेटेड सिलिका और फेरिहाइड्राइट समेत कई अन्‍य मिनरल्‍स से भरपूर है। कुछ और आंकड़ों से एक्‍सपर्ट ने यह अनुमान लगाया है कि सतह की ये खूबियां अतीत में लिक्‍विड पानी की मौजूदगी से जुड़ी हैं, जो खारा था। 

यह खोज इसलिए महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि मंगल ग्रह के ऊंचे इलाकों की तुलना में निचले इलाके गर्म हैं और जीवन की मौजूदगी या संभावनाओं के लिए बेहतर हैं। यह भी पता चलता है कि कभी ना कभी मंगल ग्रह के विभिन्‍न इलाकों में खारे पानी की मौजूदगी रही होगी। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »