• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल

सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टाम्टा अल्मोड़ा के काफ़लीखान गांव के रहने वाले हैं।

सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल

अल्मोड़ा के काफ़लीखान गांव के रहने वाले रवि टाम्टा ने फ्लाइंग कार का सफल टेस्ट किया है।

ख़ास बातें
  • उत्तराखंड के युवक रवि टाम्टा ने फ्लाइंग कार का किया टेस्ट
  • HAPIDA SKYNeX नामक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया
  • यह सिंगल सीटर कार हवा में 20 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकती है
विज्ञापन

दिल में चाहत और दिमाग में जुनून हो तो सपनों को सच होते देर नहीं लगती। ऐसा ही एक उदाहरण उत्तराखंड के युवा ने अपने सपनों की फ्लाइंग कार बनाकर दिया है। उत्तराखंड के युवक रवि टाम्टा सोशल मीडिया पर छा गए हैं। वजह है उनके द्वारा स्वयं तैयार की गई फ्लाइंग कार। रवि एक नीली उड़ने वाली कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं जिसमें वो एक मिनट तक हवा में उड़कर वापस जमीन पर लौट आते हैं। उनके इस आविष्कार के पीछे उनकी जिंदगी से जुड़ी एक समस्या थी, जिसका समाधान उन्होंने आखिरकार अपने दिमाग की मदद, और दिल के जुनून से खोज निकाला। 

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टाम्टा अल्मोड़ा के काफ़लीखान गांव के रहने वाले हैं। रवि हैपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटिड के संस्थापक और सीईओ भी हैं। उन्हीं की कंपनी ने HAPIDA SKYNeX नामक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया है। यह एक फ्लाइंग कार है जिसमें 8 पंखड़ियां लगी हुई हैं। यह हवा में उड़ती है। यह सिंगल सीटर कार हवा में 20 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकती है। यह कार ड्रोन टेक्नोलॉजी का ही एक मॉडिफ़ाइड रूप है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रवि जमीन से हवा में उड़ान भरते हैं और घास के मैदान का चक्कर लगाकर वापस जमीन पर आ लौट आते हैं। 

यह वीडियो गुरुवार के दिन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आर्मी हेलीपैड पर शूट किया गया बताया जाता है। टाम्टा का कहना है कि उन्हें एक समस्या कई बार परेशान करती थी। उनके गांव से घर तक की दूरी रोड़ द्वारा तय करने में उनको डेढ़ घंटे का समय लगता था। जबकि हवाई सफर से यह केवल 10 मिनट में तय हो सकती है। इसलिए उनके दिमाग में विचार आया कि वो ऐसी फ्लाइंग कार बनाएंगे जिससे उनको इस समस्या से निजात मिले। 

कई सालों की मेहनत के बाद अब वो अपने पहले फ्लाइंग व्हीकल के साथ उड़ान भरने में कामयाब हो गए हैं। रवि का मकदस एक सुरक्षित, इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल बनाना है, जिससे पहा़ड़ी इलाकों में हवाई सफ़र आसान हो सके और लोगों की जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा सुविधा आए। रवि का कहना है कि वे अभी इस उड़ने वाली कार को और ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए इसमें कई तरह के सुधार करेंगे। जल्द ही वे इसे ऐसा रूप देंगे कि इसे कमर्शियल तौर पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »