Moto Pad 70 Groove भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12.1 इंच 120Hz 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Photo Credit: Motorola
Moto Pad 70 Groove पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है
Moto Pad 70 Groove आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। टैबलेट MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से लैस आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक 45W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 10,200mAh की बैटरी है। टैबलेट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको Moto Pad 70 Groove के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Moto Pad 70 Groove के एकमात्र 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। सेल मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर हो रही है। टैबलेट सिर्फ पैंटोन ब्लू सर्फ कलर में खरीदा जा सकता है। सेल ऑफर की बात करें, तो चुनिंदा बैंक के कार्ड के जरिए इस टैबलेट को खरीदने पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसकी बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 32,999 रुपये हो जाती है।
Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन, HDR10 और DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ इंटीग्रेटेड Arm Mali-G615 MC2 GPU है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट डॉल्बी एटम्स के साथ 9 यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम से लैस है। इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 70 Groove के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 278.8 mm, चौड़ाई 181.1 mm, मोटाई 6.8 mm और वजन 775 ग्राम है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले TÜV Rheinland फ्लिकर फ्री, TÜV Rheinland फुल केयर डिस्प्ले सर्टिफिकेशन, TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम