Huawei ने भारत में MatePad 11.5 PaperMatte Edition और MatePad SE 11 लॉन्च कर दिए हैं। दोनों टैबलेट 120Hz डिस्प्ले, Kirin चिपसेट, बड़ी बैटरी और प्रोडक्टिविटी फीचर्स के साथ Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
Photo Credit: Huawei
Huawei ने भारत में अपने दो नए टैबलेट Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition और Huawei MatePad SE 11 लॉन्च कर दिए हैं। दोनों टैबलेट अलग-अलग यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं। MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 120Hz PaperMatte डिस्प्ले, Kirin T82B प्रोसेसर और 10,100mAh बैटरी दी गई है। वहीं, MatePad SE 11 में 11-इंच डिस्प्ले, Kirin 710A चिपसेट और 7,700mAh बैटरी मिलती है।
भारत में Huawei MatePad SE 11 की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition को 45,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस मॉडल के साथ कंपनी कीबोर्ड एक्सेसरी भी दे रही है। दोनों टैबलेट की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए की जा रही है।
Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 11.5-इंच 2.5K Huawei FullView PaperMatte डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Circular Polarisation टेक्नोलॉजी है, जिससे स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम होता है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ता है। टैबलेट में Kirin T82B प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 10,100mAh बैटरी के साथ 40W Huawei SuperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। टैबलेट में नया Huawei Notes ऐप भी मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स डॉक्यूमेंट्स पर नोट्स बना सकते हैं और हैंडराइटिंग के जरिए काम कर सकते हैं।
वहीं, Huawei MatePad SE 11 में 11-इंच Full HD+ TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 400 निट्स पीक ब्राइटनेस और TÜV Rheinland Low Blue Light व Flicker-Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें Kirin 710A प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। टैबलेट Huawei M-Pen Lite को सपोर्ट करता है और इसमें Huawei Histen 9.0 तकनीक के साथ क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है।
MatePad SE 11 में 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट 7,700mAh बैटरी से लैस है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट