Skullcandy Crusher 1080 ANC में कंपनी ने Bose साउंड तकनीकी का इस्तेमाल किया है।
Photo Credit: Skullcandy
कंपनी ने नए Crusher 1080 ANC और Crusher 720 को मार्केट में उतारा है।
Skullcandy ने लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नए Crusher 1080 ANC और Crusher 720 को मार्केट में उतारा है। दावा किया गया है कि ये समर्पित बेस ड्राइवर्स के साथ आते हैं ताकि लो-फ्रिक्वेंसी साउंड भी बेहतर तरीके से सुनी जा सके। इनमें ओवर ईयर कुशन लगे हैं जिससे कि नॉइज कैंसिलिंग भी मिल जाती है। ये THX स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 इनमें दिया गया है। कंपनी का कहना है कि ये 60 घंटे तक चलने वाली बैटरी के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Skullcandy Crusher 1080 ANC की कीमत 279.99 डॉलर (लगभग 26,500 रुपये) है। यह Primer, Candy, True Black, और Cement कलर में उपलब्ध है। वहीं, Crusher 720 को कंपनी ने 209.99 डॉलर (लगभग 20,000 रुपये) में पेश किया है। यह Primer, Future, Plasma, True Black, और Cement कलर में पेश किया गया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है।
Skullcandy Crusher 1080 ANC में कंपनी ने Bose साउंड तकनीकी का इस्तेमाल किया है। ये कॉलिंग के लिए स्पीच क्लियरिटी फीचर से लैस हैं। इनमें ट्रूस्पेशिअल सराउंड साउंड दिया गया है। ये Bose SoundDesign ऑडियो ट्यूनिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर है जिसके लिए Bose QuietControl का सपोर्ट भी दिया गया है।
Crusher 720 में कंपनी ने पैसिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है। इनमें ओवर ईयर कुशन लगे हैं जिनके साथ में THX स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट है। ये क्लियर वॉइस बैकग्राउंड माइक्रोफोन नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं।
हेडफोन्स में मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी दी गई है। ये ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ये 20 Hz से 20 kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करते हैं। Skullcandy स्मार्टफोन ऐप की मदद से इनमें पर्सनलाइज्ड साउंड प्रोफाइल के साथ साउंड कस्टमाइजेशन की सुविधा भी मिलती है। बेस लेवल, कस्टम EQ और 'स्टे-अवेयर' एम्बिएंट साउंड पासथ्रू को एडजस्ट करने की भी सुविधा इसमें मिल जाती है।
बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये 60 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, ANC फीचर ऑन रहने पर ये 50 घंटे तक का बैकअप मिल जाती है। इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। ये क्विक चार्ज फीचर को भी सपोर्ट करते हैं। जिसके लिए इन्हें केवल 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला