Vu Glo Mini-LED TV में QD mini-LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2GB की रैम है, और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Photo Credit: Amazon
Vu Glo Mini-LED TV में QD mini-LED डिस्प्ले दिया गया है।
Vu Glo Mini-LED TV भारत में कंपनी के लेटेस्ट टीवी के तौर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो कम कीमत में यूजर को बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकता है। इसमें QD Mini-LED पैनल लगा है। यह AI पावर्ड पिक्चर प्रोसेसिंग करता है। साथ ही गेमिंग फोकस्ड फीचर्स से लैस किया गया है। 600 निट्स की एचडीआर ब्राइटनेस वाले इस टीवी में Dolby Vision, HDR10 जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इस टीवी की भारत में कितनी है कीमत, और कौन से हैं इसके खास फीचर्स।
Vu Glo Mini-LED TV को कंपनी ने 43, 50, 55 और 65 इंच साइज में पेश किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, रिटेल आउटलेट, और Amazon से भी खरीदा जा सकता है। 43 इंच मॉडल की कीमत 42,500 रुपये है। 50 इंच मॉडल 47,200 रुपये में आता है। 55 इंच मॉडल 53,000 रुपये, और 65 इंच मॉडल को 66,600 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ 3 साल की वारंटी दी है।
Vu Glo Mini-LED TV में QD mini-LED डिस्प्ले दिया गया है। यह फुल एर्रे लोकल डिमिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि टीवी में बेहतरीन कंट्रास्ट, डीप ब्लैक, और बेहतर हाईलाइट्स मिलते हैं। इसमें 600 निट्स की एचडीआर ब्राइटनेस दी गई है। Dolby Vision, HDR10 का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। टीवी AI कंट्रास्ट ऑप्टिमाइजेशन, और AI पिक्चर प्रोसेसिंग सपोर्ट करता है। इसमें 2GB की रैम है, और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
गेमर्स के लिए टीवी खास फीचर्स सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही लो-लेटेंसी मोट भी दिया गया है। यह समर्पित गेम मोड से लैस होकर आता है। Google TV पर यह रन करता है। साथ में क्रोमकास्ट, एयरप्ले, वॉयस कंट्रोल फीचर्स भी हैं। कंपनी इसके साथ वॉइस-इनेबल्ड रिमोट देती है जिसमें शॉर्टकट बटन भी मौजूद हैं।
साउंड के लिए टीवी में 50W 2.2 चैनल VuFx साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें डुअल स्पीकर हैं और डुअल वूफर्स दिए गए हैं। टीवी में फोटो फ्रेम मोड भी है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, तीन HDMI पोर्ट, और दो यूएसबी पोर्ट मौजूद हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स