• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • SpaceX के सबसे ‘भरोसेमंद’ रॉकेट ने क्‍यों दिया ‘धोखा’, जांच के बाद यह पता चला, जानें

SpaceX के सबसे ‘भरोसेमंद’ रॉकेट ने क्‍यों दिया ‘धोखा’, जांच के बाद यह पता चला, जानें

SpaceX Falcon 9 Report : फाल्‍कन-9 रॉकेट, स्‍पेसएक्‍स के सबसे कामयाब रॉकेट्स में से एक है, जिसने कई अंतरिक्ष मिशनों को सफलता के साथ पूरा किया है।

SpaceX के सबसे ‘भरोसेमंद’ रॉकेट ने क्‍यों दिया ‘धोखा’, जांच के बाद यह पता चला, जानें
ख़ास बातें
  • 11 जुलाई को फेल हो गया था फाल्‍कन 9 रॉकेट
  • स्‍पेसएक्‍स ने लगाया नाकामयाबी का पता
  • लिक्विड ऑक्सीजन का रिसाव होने से आई परेशानी
विज्ञापन
SpaceX Falcon 9 Report : एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) को बीते दिनों बड़ा झटका लगा था, जब उसका फाल्‍कन-9 रॉकेट (Falcon-9) अंतरिक्ष में फेल हो गया। तकनीकी खामी के कारण रॉकेट, 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को स्‍पेस में नहीं पहुंचा सका। एक नाकामयाब लॉन्‍च के बाद स्‍पेसएक्‍स ने मामले की तह तक जाने का फैसला लिया और अब इससे जुड़ी रिपोर्ट फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन (FAA) को सौंपी है। इसमें बताया गया है कि किन वजहों से फाल्‍कन-9 रॉकेट में गड़बड़ी आई।   

यह घटना 11 जुलाई को सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के एफएए की निगरानी में पूरे मामले की जांच की गई। किसी भी स्‍पेस लॉन्‍च के बाद वैज्ञानिकों को रॉकेट से जुड़ा डेटा मिलता है। मौजूदा मामले में पता चला है कि फाल्‍कन-9 रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्‍टर ने सामान्‍य प्रदर्शन किया था यानी अपना काम सही से किया। 

हालांकि यह पता चला है कि फाल्कन 9 रॉकेट के सेकंड स्‍टेज इंजन ने जैसे ही फर्स्‍ट बर्न किया यानी खुद को स्‍टार्ट किया, अपर स्‍टेज इंजन के चारों तरफ इन्सुलेशन में लिक्विड ऑक्सीजन का रिसाव हो गया। लीक के बावजूद सेकंड स्‍टेज इंजन अपना काम करता रहा और सैटेलाइट को लेकर आगे बढ़ता गया। 

इसके बाद एक और बर्न किया जाना था ताकि सैटेलाइट को उनकी कक्षा में सही से पहुंचाया जा सके। लेकिन लीक के कारण इंजन के पुर्जे बहुत ज्‍यादा ठंडे हो गए। इंजन को एक हार्ड स्‍टार्ट देना पड़ा, जिससे उसके हार्डवेयर डैमेज हो गए और रॉकेट के अपर स्‍टेज ने अपना कंट्रोल खो दिया।  

स्‍पेसएक्‍स की टीम तब भी काम करती रही। उसने करीब 10 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स की ऊंचाई को बढ़ाने की कोशिश की, पर आखिरकार सभी 20 सैटेलाइट दोबारा पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गए और तबाह हो गए। फाल्‍कन-9 रॉकेट, स्‍पेसएक्‍स के सबसे कामयाब रॉकेट्स में से एक है, जिसने कई अंतरिक्ष मिशनों को सफलता के साथ पूरा किया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »