Lyne Originals ने लॉन्च किए Coolpods 11 TWS और स्मार्ट सेल्फी स्टिक्स 

Coolpods 11 TWS को परफॉर्मेंस और स्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें लगभग 50 घंटे का लगातार प्लेटाइम और 150 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है

Lyne Originals ने लॉन्च किए Coolpods 11 TWS और स्मार्ट सेल्फी स्टिक्स 

Flame 15 सेल्फी स्टिक एक HD कैमरा के साथ इंटीग्रेटेड है

ख़ास बातें
  • Coolpods 11 TWS में परफॉर्मेंस और स्टाइल वाला डिजाइन है
  • इसमें लगभग 50 घंटे का लगातार प्लेटाइम मिलता है
  • यह 15 मीटर तक की वायरलेस रेंज कवर करता है
विज्ञापन
ऑडियो और स्मार्ट एक्सेसरीज ब्रांड Lyne Originals ने अपने प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो बढ़ाया है। इसने चार नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इनमें Coolpods 11 TWS, Flame 14 सेल्फी स्टिक, Flame 15 सेल्फी स्टिक और Flexy 54c TypeC-to-TypeC केबल शामिल हैं। 

Lyne Originals के Coolpods 11 TWS को परफॉर्मेंस और स्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें लगभग 50 घंटे का लगातार प्लेटाइम और 150 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। यह 15 मीटर तक की वायरलेस रेंज कवर करता है। Coolpods 11 TWS में Bluetooth V5.4, बिल्ट-इन क्वाड माइक और इंट्यूटिव टच कंट्रोल से कॉलिंग आसानी से होती है और ऑडियो का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलता है। इन बड्स को 3 कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसका प्राइस 949 रुपये का है। 

Flame 14 सेल्फी स्टिक के साथ स्टेबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। यह कंटेंट क्रिएटर्स, ट्रैवलर्स और सेल्फी खींचना पसंद करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें 360 डिग्री रोटेट किया जा सकने वाला हेड और बिल्ट-इन एक्सिस गिंबल स्टेबलाइजर के साथ  LED इंडिकेटर दिया गया है। यह प्रत्येक एंगल से स्मूद शॉट्स लेने में मदद करती है। इसमें रिमोट कंट्रोल भी शामिल है और डिवाइस को सुरक्षित तरीके से होल्ड करने के लिए मजबूत फोन क्लैम्प दिया गया है। इसमें गिंबल लॉक की से स्मार्टफोन फिक्स्ड रहता है और पिक्चर ब्लर नहीं होती। इसमें एक्सटेंड की जा सकने वाली ट्यूब से वाइड और पैनोरैमिक शॉट्स लिए जा सकते हैं। इसका प्राइस 2,199 रुपये का है। 

Lyne Originals की Flame 15 सेल्फी स्टिक एक HD कैमरा के साथ इंटीग्रेटेड है, जो फेस ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 360 डिग्री रोटेशन भी मिलता है। यह एक ट्राईपॉड में भी बदल जाती है जिससे किसी अतिरिक्त इक्विपमेंट के बिना स्थिर शॉट्स लिए जा सकते हैं। इसमें LED इंडिकेटर और वायरलेस इस्तेमाल के लिए रिमोट कंट्रोल मिलता है। यह ग्लॉसी मेटल फिनिश में है और ट्रैवल किट के लिे एक स्टाइलिश एक्सेसरी बन सकती है। इस सेल्फी स्टिक का प्राइस 4,599 रुपये का है। Flexy 54c TypeC-to-Type C केबल की आउटपुट कैपेसिटी 120 W की है। यह फास्ट चार्जिंग और डेटा ट्रांसमिशन दोनों के लिए कारगर है। इसका प्राइस 199 रुपये का है। Lyne Originals के ये प्रोडक्ट्स मोबाइल एक्सेसरी के प्रमुख आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »