Elon Musk ने क्‍यों कहा, इंसान के मंगल ग्रह पर पहुंचने से पहले मर जाऊंगा… जानें

Elon Musk : आने वाले दशकों में मंगल ग्रह पर इंसान के पहुंचने के उम्‍मीद है। हालांकि वहां इंसानी बस्‍ती बसाना कठिन है क्‍योंकि लंबी यात्राओं के लिए लोगों को मान‍सिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाना होगा।

Elon Musk ने क्‍यों कहा, इंसान के मंगल ग्रह पर पहुंचने से पहले मर जाऊंगा… जानें

एलन मस्‍क कह चुके हैं कि वह मंगल ग्रह पर इंसान को कम से कम खर्च पर पहुंचाना चाहते हैं।

ख़ास बातें
  • ब्रैड बर्गन की एलन मस्‍क पर किताब
  • ‘स्पेसएक्स: एलन मस्क एंड द फाइनल फ्रंटियर’ पर दिया दृष्टिकोण
  • एलन मस्‍क के कई बयान किताब में शामिल
विज्ञापन
Elon Musk दुनिया के उन इंडस्ट्रिलिस्‍ट में शामिल हैं, जो अंतरिक्ष के क्षेत्र को टटोलने में जी-जान से जुटे हैं। साल 2002 में उन्‍होंने अपनी स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) बनाई। यह सैकड़ों स्‍पेस मिशनों को लॉन्‍च कर चुकी है। स्‍पेसएक्‍स की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्‍टारलिंक (Starlink) दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मुहैया करा रही है। अब एलन मस्‍क दुनिया का सबसे भारी रॉकेट उड़ाना चाहते हैं। स्‍टारशिप (Starship) नाम का रॉकेट कई परीक्षणों से गुजर चुका है। उम्‍मीद है कि भविष्‍य में इसी रॉकेट से इंसान को चांद और मंगल तक ले जाया जाएगा। हालांकि साल 2020 में दिया गया उनका एक बयान फ‍िर से चर्चा में है।    

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, एक नई किताब ‘स्पेसएक्स: एलन मस्क एंड द फाइनल फ्रंटियर' 
("SpaceX: Elon Musk and the Final Frontier" में साइंस जर्नलिस्‍ट ब्रैड बर्गन ने मस्क के दृष्टिकोण को पेश किया है। किताब में बताया गया है कि किस तरह से मस्‍क ने एक ऐसा बिजनेस खड़ा किया जो नासा (Nasa) जैसी स्‍पेस एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण बन गया है।

किताब में अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ी भारी लागतों की बात भी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में वॉशिंगटन डीसी में एक सम्मेलन में एलन मस्क ने कहा था अगर हम अपनी प्रोग्रेस में सुधार नहीं करते, तो मैं निश्चित रूप से मंगल ग्रह पर जाने से पहले ही मर जाऊंगा। जाहिर तौर पर मस्‍क ने अंतरिक्ष खासतौर पर मंगल ग्रह पर इंसानी मिशनों में हो रही देरी पर बात की थी। 

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दशकों में मंगल ग्रह पर इंसान के पहुंचने के उम्‍मीद है। हालांकि वहां इंसानी बस्‍ती बसाना कठिन है क्‍योंकि लंबी यात्राओं के लिए लोगों को मान‍सिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाना होगा।  
 

मंगल का सस्‍ता सफर चाहते हैं मस्‍क  

एलन मस्‍क कह चुके हैं कि वह मंगल ग्रह पर इंसान को कम से कम खर्च पर पहुंचाना चाहते हैं। इसकी लागत 5 लाख डॉलर से कम हो सकती है। शायद 1 लाख डॉलर से भी कम में इंसान मंगल तक पहुंच जाए। हालांकि मस्‍क ने ये आंकड़े 2019 में दिए थे, जो कीमत वक्‍त के हिसाब से बढ़ेगी। 

मंगल ग्रह पर बिल्डिंग सेटअप की बात करें तो 2017 में मस्क ने अनुमान लगाया था कि मंगल ग्रह पर मटीरियल ले जाने की कॉस्‍ट 1 लाख 40 हजार डॉलर प्रति टन होगी। उन्‍होंने पूरे सेटअप का बजट 100 अरब डॉलर आंका था। मंगल ग्रह पर इंसानी बस्‍ती बसाने के लिए मस्‍क साल 2050 का अनुमान लगा चुके हैं। 

जाहिर तौर पर यह डेटलाइन और आगे बढ़ सकती है। शायद यही वजह है कि मस्‍क ने कहा, अगर हम अपनी प्रोग्रेस में सुधार नहीं करते, तो मैं निश्चित रूप से मंगल ग्रह पर जाने से पहले ही मर जाऊंगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »