• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • देखें मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्‍टर को उड़ते हुए, ये Ingenuity की 48वीं फ्लाइट थी, जानें पूरी डिटेल

देखें मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्‍टर को उड़ते हुए, ये Ingenuity की 48वीं फ्लाइट थी, जानें पूरी डिटेल

अपनी हलिया फ्लाइट में इन्जनूअटी ने लगभग 387 मीटर की यात्रा की। इस दौरान यह मंगल ग्रह की सतह से 12 मीटर की ऊंचाई तक ऊपर गया।

देखें मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्‍टर को उड़ते हुए, ये Ingenuity की 48वीं फ्लाइट थी, जानें पूरी डिटेल

Photo Credit: Video Grab

Ingenuity हेलीकॉप्‍टर की उड़ान को नासा के पर्सवेरेंस रोवर ने कैमरे में कैद कर लिया।

ख़ास बातें
  • पौने 2 साल से मंगल ग्रह पर मौजूद है यह हेलीकॉप्‍टर
  • 12 मीटर की ऊंचाई तक भरी उड़ान
  • नासा की ओर से इसका वीडियो भी शेयर किया गया है
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्टर लगभग पौने 2 साल से मंगल ग्रह पर जीवन के सबूत तलाश रहा है। ड्रोन के आकार का यह हेलीकॉप्‍टर समय-समय पर मंगल ग्रह की सतह से उड़ान भरता है। हाल ही में इन्जनूअटी हेलीकॉप्टर ने अपनी 48वीं उड़ान पूरी की। दिलचस्‍प बात है कि वैज्ञानिकों ने इन्जनूअटी को इस उम्‍मीद में मंगल ग्रह पर भेजा था कि वह कम से कम 5 फ्लाइट्स पूरी करेगा, लेकिन इसने 48 उड़ानें पूरी करके रिकॉर्ड बनाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। कैसी थी इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर की लेटेस्‍ट फ्लाइट आइए जानते हैं।  

Ingenuity एक छोटा और सोलर-पावर्ड रोटरक्राफ्ट है। इसने 18 फरवरी 2021 को पर्सवेरेंस (Perseverance) रोवर के साथ मंगल ग्रह पर लैंड किया था। अपनी हलिया फ्लाइट में इन्जनूअटी ने लगभग 387 मीटर की यात्रा की। इस दौरान यह मंगल ग्रह की सतह से 12 मीटर की ऊंचाई तक ऊपर गया। Ingenuity हेलीकॉप्‍टर की उड़ान को नासा के पर्सवेरेंस रोवर ने कैमरे में कैद कर लिया। हेलीकॉप्टर ने 4.65 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से उड़ान भरी।
 

रिपोर्टों के अनुसार, हालिया फ्लाइट का मकसद हेलीकॉप्‍टर की पोजिशन को बदलना था और इस दौरान दिखाई देने वाली चीजों की इमेजिंग करना था। Ingenuity की कामयाबी को देखते हुए नासा ने इस हेलीकॉप्‍टर के संचालन को बढ़ा दिया है। अब यह पर्सवेरेंस रोवर के साथ मिलकर काम कर रहा है। पर्सवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर माइक्रोबियल जीवन के सबूत देखने की कोशिश कर रहा है।

इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर से जो भी डेटा पर्सवेरेंस की टीम को मिल रहा है, उसका आकलन आने वाले मंगल मिशनों के लिए मददगार हो सकता है। मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्‍टर का लिए उड़ान भरना काफी मुश्किल है, क्‍योंकि वहां पृथ्‍वी से एक तिहाई कम गुरुत्‍वाकर्षण है। ऐसे में इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर की हर एक उड़ान मायने रखती है। पिछले साल दिसंबर में इस हेलीकॉप्‍टर को एक अहम सॉफ्टवेयर अपडेट दिया गया था। इसने इन्जनूअटी को दो नई क्षमताएं दी हैं। वह लैंडिंग के दौरान आने वाले खतरों से खुद को बचाने का प्रयास कर सकता है साथ ही नेविगेट करने के लिए डिजिटल एलिवेशन मैप का उपयोग करने की क्षमता हासिल कर चुका है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »