• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • NASA का हेलीकॉप्‍टर मंगल ग्रह पर इतना ऊपर उड़ा कि रिकॉर्ड बन गया, जानें पूरा मामला

NASA का हेलीकॉप्‍टर मंगल ग्रह पर इतना ऊपर उड़ा कि रिकॉर्ड बन गया, जानें पूरा मामला

NASA Mars helicopter : इससे पहले इन्जनूअटी ने 12 मीटर ऊंचाई तक उड़ान भरी थी।

NASA का हेलीकॉप्‍टर मंगल ग्रह पर इतना ऊपर उड़ा कि रिकॉर्ड बन गया, जानें पूरा मामला

NASA Mars helicopter : ड्रोन नुमा हेलीकॉप्टर को जब मंगल ग्रह पर भेजा जा रहा था, तब इंजीनियरों ने कुल 5 उड़ानों की योजना बनाई थी।

ख़ास बातें
  • सबसे अधिक ऊंचाई पर उड़ने का बनाया रिकॉर्ड
  • Ingenuity एक छोटा और सोलर-पावर्ड रोटरक्राफ्ट है
  • यह पिछले साल मंगल ग्रह पर पहुंचा है
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर जीवन के निशान ढूंढ रहा है। मंगल ग्रह के वातावरण में 34 उड़ानें भरकर यह हेलीकॉप्‍टर पहले ही रिकॉर्ड बना चुका है। हाल में 3 दिसंबर को इसने मंगल ग्रह की सतह से 14 मीटर ऊपर उड़ान भरकर वहां सबसे अधिक ऊंचाई पर उड़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले इन्जनूअटी ने 12 मीटर ऊंचाई तक उड़ान भरी थी। ध्‍यान देने वाली बात है कि इस छोटे ड्रोन नुमा हेलीकॉप्टर को जब मंगल ग्रह पर भेजा जा रहा था, तब इंजीनियरों ने कुल 5 उड़ानों की योजना बनाई थी, लेकिन Ingenuity उस आंकड़े को पार कर चुका है।  

Ingenuity एक छोटा और सोलर-पावर्ड रोटरक्राफ्ट है। इसने 18 फरवरी 2021 को पर्सवेरेंस (Perseverance) रोवर के साथ मंगल ग्रह पर लैंड किया था। इस साल 19 अप्रैल को इसने मंगल ग्रह की सतह से उड़ान भरकर इतिहास रचा था। शुरुआत में माना जा रहा था कि इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर मंगल ग्रह पर करीब 5 उड़ानें भरेगा, लेकिन इस नंबर से बहुत आगे निकलते हुए इन्जनूअटी ने अबतक 35 सफल उड़ानें मंगल ग्रह पर भरी हैं। 
 

दिलचस्‍प यह है कि 3 दिसंबर की उड़ान से पहले Ingenuity में एक अहम सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया था। नासा ने बताया है कि सॉफ्टवेयर अपडेट ने इन्जनूअटी को दो नई क्षमताएं दी हैं। वह लैंडिंग के दौरान आने वाले खतरों से खुद को बचाने का प्रयास कर सकता है साथ ही नेविगेट करने के लिए डिजिटल एलिवेशन मैप का उपयोग करने की क्षमता हासिल कर चुका है। 

इससे पहले नासा की टीमों को यह सुनिश्‍चि‍त करना होता था कि उड़ान के बाद लैंड करते समय इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर सुरक्षित जगह पर उतरे। वहां चट्टान वगैरह ना हो। लेकिन जेजेरो क्रेटर रीजन में एक सुरक्षित जगह की तलाश कर पाना बहुत मुश्किल था, क्‍योंकि यह जगह पथरीली है। नए अपडेट के बाद अब हेलीकॉप्‍टर इस काम में सक्षम हो गया है, वह लैंडिंग के लिए एक सही जगह की तलाश कर सके। 

नासा ने इस हेलीकॉप्‍टर को पिछले साल फरवरी में मंगल ग्रह पर पहुंचाया था। इसने मंगल ग्रह पर तैनात पर्सवेरेंस रोवर के लिए एक स्काउट के रूप में काम किया है। पर्सवेरेंस रोवर वहां जीवन के सबूत तलाश रहा है और इसने कई खास तस्‍वीरें दुनिया को दिखाई हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »