• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मंगल ग्रह पर आसानी से उग सकता है यह पौधा! पृथ्‍वी पर मवेशियों को खिलाया जाता है… जानें क्‍या बता रही नई स्‍टडी

मंगल ग्रह पर आसानी से उग सकता है यह पौधा! पृथ्‍वी पर मवेशियों को खिलाया जाता है… जानें क्‍या बता रही नई स्‍टडी

क्‍योंकि लाल ग्रह की मिट्टी ज्‍यादातर ज्‍वालामुखी रॉक से उखड़ी है, इसलिए वैज्ञानिकों ने भी अपने प्रयोग में ज्‍वालामुखी चट्टानों का इस्‍तेमाल किया।

मंगल ग्रह पर आसानी से उग सकता है यह पौधा! पृथ्‍वी पर मवेशियों को खिलाया जाता है… जानें क्‍या बता रही नई स्‍टडी

इस रिसर्च को पूजा काशीविश्‍वनाथन ने लीड किया। उन्‍होंने यह प्रोजेक्‍ट तब शुरू किया था, जब वह अमेरिका के एक स्‍कूल में पढ़ाई कर रही थीं।

ख़ास बातें
  • अल्फाल्फा (alfalfa) के पौधे को मंगल पर उगाया जा सकता है
  • यह पौधा लाल ग्रह की मिट्टी को भी फर्टिलाइज कर सकता है
  • वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि उनकी रिसर्च भविष्‍य में नासा की मदद करेगी
विज्ञापन
पृथ्‍वी के अलावा अगर कहीं जीवन मुमकिन हो सकता है, तो उसमें मंगल ग्रह सबसे आगे खड़ा नजर आता है। वर्षों से वैज्ञानिक इसे एक्‍सप्‍लोर कर रहे हैं। मंगल पर जीवन की संभावनाएं टटोल रहे साइंटिस्‍ट भविष्‍य में इस ग्रह पर कई मिशन लॉन्‍च करने की उम्‍मीद जताते हैं। इनमें कुछ दीर्घकालिक मिशन भी हो सकते हैं, जिनमें अंतरिक्ष यात्रियों की टीम लंबे वक्‍त तक ‘डेरा' जमाएगी। मिशन की एक चुनौती अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भोजन की व्‍यवस्‍था करना होगा। उन्‍हें लंबे वक्‍त तक पैक्‍ड भोजन पर निर्भर नहीं रखा जा सकता, इसलिए वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर भोजन उगाने के रास्‍ते तलाश रहे हैं। इस मिशन में लाल ग्रह की जलवायु समस्‍या बन रही है। इस ग्रह की मिट्टी और पानी फसलों के लिए बेहद कठोर हैं। अब एक हाईस्‍कूल स्‍टूडेंट की स्‍टडी में पता चला है कि अल्फाल्फा (alfalfa) के पौधे और प्रकाश संश्लेषक (photosynthetic) बैक्टीरिया मंगल ग्रह की मिट्टी और पानी को खेती के लायक बनाने में मदद कर सकते हैं।

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मंगल ग्रह की मिट्टी में जैविक पोषक तत्वों की कमी है, जिससे वैज्ञानिकों को लाल ग्रह पर फसल उगाने में चुनौती आ रही है। अब एक नई स्‍टडी के तहत रिसर्चर्स ने मंगल ग्रह की मिट्टी और पानी का अधिकतम लाभ उठाने के तरीकों की जांच की है। क्‍योंकि लाल ग्रह की मिट्टी ज्‍यादातर ज्‍वालामुखी रॉक से उखड़ी है, इसलिए वैज्ञानिकों ने भी अपने प्रयोग में ज्‍वालामुखी चट्टानों का इस्‍तेमाल किया। 

इस रिसर्च को पूजा काशीविश्‍वनाथन ने लीड किया। उन्‍होंने यह प्रोजेक्‍ट तब शुरू किया था, जब वह अमेरिका के एक स्‍कूल में पढ़ाई कर रही थीं। रिसर्चर्स ने पाया कि अल्फाल्फा का पौधा जिसे आमतौर पर मवेशियों के लिए घास के रूप में काटा और इस्‍तेमाल किया जाता है, वह कम पोषक तत्‍व वाली मिट्टी में भी अच्छी तरह से विकसित हुआ। यही नहीं, अल्फाल्फा का पौधा मिट्टी के लिए उवर्रक का काम भी करता है।

रिसर्चर्स बिना किसी पोषक तत्‍व की मदद से मंगल ग्रह जैसी मिट्टी पर अल्फाल्फा के पौधे को विकसित करने में सक्षम थे। यह बताता है कि इस पौधे का इस्‍तेमाल मंगल ग्रह की मिट्टी को फर्टिलाइज करने में किया जा सकता है। इसके बाद वहां अन्‍य पौधे भी उगाए जा सकते हैं। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि सिंटिकोकोकस एसपी नाम का एक प्रकाश संश्लेषक और समुद्री जीवाणु स्ट्रेन मंगल ग्रह पर मौजूद पानी से नमक को हटाने में प्रभावी है। पूजा काशीविश्‍वनाथन कहती हैं उन्‍हें उम्मीद है कि हमारे निष्कर्ष भविष्य में नासा के मंगल मिशन को सपोर्ट कर सकते हैं। 

ध्‍यान देने वाली बात यह है कि रिसर्च के दौरान जो मिट्टी और पानी इस्‍तेमाल किया गया, वह मंगल ग्रह की एक मिमिक थी। असली चुनौती तब आएगी, जब मंगल ग्रह से लाए जाने वाले सैंपल्‍स में पौधों को उगाया जाएगा। फ‍िर भी यह रिसर्च भविष्‍य के लिए बड़ी उम्‍मीद बन सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »