सुपरमून  के साथ ब्लू मून भी अगले महीने आएगा नजर, कहां दिखेगा हैरतअंगेज नजारा!

लुनर साइकल को पूरा होने में लगभग 29.5 दिन लगते हैं। यह फुल मून से न्यू मून और वापस फुल मून में बदलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जुलाई 2023 19:57 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रमा 16 अगस्त तक अर्द्ध-चंद्राकार आकार में होगा
  • यह 30 अगस्त को यह ब्लू मून के तौर पर दिखाई देगा
  • लुनर साइकल को पूरा होने में लगभग 29.5 दिन लगते हैं

ब्लू मून के प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार दिखने की संभावना होती है

अगले महीने अमेरिका के लोग दो आकर्षक खगोलीय घटनाएं देख सकेंगे। इसे सुपरमून कहा जाता है और इनमें से एक दुर्लभ 'ब्लू मून' होगा। चंद्रमा 16 अगस्त तक अर्द्ध-चंद्राकार आकार में होगा और 30 अगस्त को यह ब्लू मून के तौर पर दिखाई देगा। यह एक महीने में दूसरी बार फुल मून के रूप में दिखेगा। 

1 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क में सूर्यास्त 8:13 pm (BST) पर होगा और चंद्रमा 9:23 pm (BST) पर दिखेगा। फुल मून अपने चरम पर 6:33 pm (BST) पर होगा। लुनर साइकल को पूरा होने में लगभग 29.5 दिन लगते हैं। यह फुल मून से न्यू मून और वापस फुल मून में बदलता है। आमतौर पर, अधिकतर महीनों में केवल एक फुल मून होता है। ऐसा कम ही होता है कि जब समान महीने में दूसरा फुल मून सामने आए। ब्लू मून के प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार दिखने की संभावना होती है। अगले महीने ब्लू मून दिखने के बाद इस नजारे को दोबारा मई 2026 में ही देखा जा सकेगा। 

सुपरमून तब दिखता है जब चंद्रमा का ऑर्बिट इसे फुल मून के फेज के दौरान धरती के सबसे निकट लाता है। यह रात के समय आसमान पर कुछ बड़ा और चमकीला दिखता है। इस महीने भारत ने अपने मून मिशन चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था। इसके साथ भारत चंद्रमा की सतह पर अपने स्पेसक्राफ्ट को लैंड कराने वाला चौथा देश बन जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च के बाद देश की पहली ह्युमन स्पेस फ्लाइट गगनयान के लॉन्च की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केअमेरिका के दौरे के दौरान स्पेस से जुड़े कुछ समझौते किए गए थे। 

चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग और रोविंग की देश की क्षमता को प्रदर्शित करना है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापू्र्वक लैंडिंग के बाद रोवर बाहर आएगा और इसके चंद्रमा पर 14 दिनों तक कार्य करने की उम्मीद है। इस रोवर पर कई कैमरा से इमेजेज ली जा सकेंगी। ISRO के डायरेक्टर,  S Somanath ने बताया था, "अगर सब कुछ ठीक रहता है तो चंद्रयान 23 अगस्त को लैंड करेगा। इस तिथि का फैसला चंद्रमा पर सूर्योदय के आधार पर किया गया है। हालांकि, अगर इसमें देरी होती है तो लैंडिंग को सितंबर में रखना होगा।" 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Space, Event, NASA, Solar, Data, Technology, ISRO, Moon, Launch, Spacecraft, Earth, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.