फ्लाइट में भी चलेगा इंटरनेट, स्‍टारलिंक और हवाईयन एयरलाइंस की डील!

स्टारलिंक ने पिछले हफ्ते ही एक हवाई कैरियर, सेमी-प्राइवेट जेट सर्विस (JSX) के साथ अपनी पहली डील की है। इसके तहत 100 हवाई जहाजों को स्टारलिंक टर्मिनलों के साथ लैस किया जाना है।

फ्लाइट में भी चलेगा इंटरनेट, स्‍टारलिंक और हवाईयन एयरलाइंस की डील!

डेल्‍टा एयरलाइंस के भी स्‍टारलिंक के साथ बातचीत करने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि दोनों के बीच जल्‍द अहम डील हो सकती है।

ख़ास बातें
  • 2019 से लेकर अब तक स्टारलिंक 2000 के करीब सैटेलाइट लॉन्च कर चुकी है
  • लेकिन अभी भी यह नेटवर्क पूरा नहीं हो पाया है
  • कंपनी कई देशों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाती है
विज्ञापन
दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने के लिए एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक (Starlink) काम कर रही है। वह एक के बाद एक उपग्रहों को लॉन्‍च कर रही है, ताकि लोगों को अंतरिक्ष के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। इसी क्रम में वह हवाईयन एयरलाइंस (Hawaiian Airlines) की ट्रांस-पैसिफिक फ्लीट में भी ‘इन-फ्लाइट वायरलेस इंटरनेट' की सुविधा देगी। एयरलाइन कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि यह काम अपने शुरुआती चरण में है और अगले साल कुछ विमानों में वायरलेस इंटरनेट इंस्‍टॉल होने की उम्मीद है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हवाईयन एयरलाइंस ने कहा है कि वह अपने Airbus A330 और A321neo विमानों के साथ-साथ बोइंग 787-9s विमानों के बेड़े को Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी सर्विस से लैस करेगा। गौरतलब है कि स्टारलिंक ने पिछले हफ्ते ही एक हवाई कैरियर, सेमी-प्राइवेट जेट सर्विस (JSX) के साथ अपनी पहली डील की है। इसके तहत 100 हवाई जहाजों को स्टारलिंक टर्मिनलों के साथ लैस किया जाना है। डेल्‍टा एयरलाइंस के भी स्‍टारलिंक के साथ बातचीत करने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि दोनों के बीच जल्‍द अहम डील हो सकती है। 

स्पेसएक्स (SpaceX) की यूनिट के तौर पर काम करने वाली स्टारलिंक ‘इन-फ्लाइट इंटरनेट सर्विस' उपलब्‍ध कराने के लिए कई महीनों से विभिन्न एयरलाइनों के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी दुनियाभर में खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सर्विस उपलब्‍ध कराना चाहती है। स्‍टारलिंक का फोकस ऐसे इलाकों पर है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से लोगों को बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं मिल पाती है।  

रिपोर्ट बताती है कि SpaceX ने हवाई जहाजों और शिपिंग जहाजों पर स्टारलिंक का सिस्‍टम संचालित करने के लिए अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन से रेगुलेटरी अप्रूवल मांगा है। कंपनी कुछ जेट्स के साथ-साथ सैन्य विमानों पर भी अपने इंटरनेट नेटवर्क को टेस्‍ट कर चुकी है। 

2019 से लेकर अब तक स्टारलिंक 2000 के करीब सैटेलाइट लॉन्च कर चुकी है जो धरती के निचले ऑर्बिट में लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी भी यह नेटवर्क पूरा नहीं हो पाया है। कंपनी कई देशों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाती है जिसके लिए यह यूजर्स से $110 (लगभग 8,400 रुपये) प्रति महीना का चार्ज लेती है। कनेक्शन के साथ में कंपनी $599 (लगभग 45,700 रुपये) का डिश देती है जिसके माध्यम से सैटेलाइट इंटरनेट रिसीव होता है। यह टर्मिनल डिश पिज्जा बॉक्स के साइज का होता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »