• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • SpaceX पर 15 लाख रुपये का जुर्माना! टेक्‍निशियन गया कोमा में, जानें क्‍या हुआ था 18 जनवरी को

SpaceX पर 15 लाख रुपये का जुर्माना! टेक्‍निशियन गया कोमा में, जानें क्‍या हुआ था 18 जनवरी को

SpaceX : ऑक्‍यूपेशनल सेफ्टी और हेल्‍थ एडमिनिस्‍ट्रेशन ने स्पेसएक्स पर सुरक्षा उल्लंघनों के लिए 18,475 डॉलर लगभग (15 लाख 37 हजार 73 रुपये) का जुर्माना भी लगाया। स्‍पेसएक्‍स ने अबतक इस मामले में चुप्‍पी साधी हुई है।

SpaceX पर 15 लाख रुपये का जुर्माना! टेक्‍निशियन गया कोमा में, जानें क्‍या हुआ था 18 जनवरी को

स्पेसएक्स का रैप्टर 2 इंजन उसके नए स्टारशिप रॉकेट और सुपर हेवी बूस्टर के लिए एक गो-टू इंजन है।

ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स की फैक्‍टरी टेक्निशियन को आई चोट
  • रॉकेट टेस्टिंग के दौरान हुआ हादसा
  • कंपनी ने इस बारे में अबतक कुछ नहीं कहा है
विज्ञापन
अंतरिक्ष मिशन जितने रोमांचक दिखाई देते हैं, उतने ही खतरों से भी भरे होते हैं। इन्‍हें अंजाम देने वाली टीम तब तक किसी चीज को लेकर निश्चिंत नहीं होती, जबतक मिशन सफल ना हो जाए। इस दौरान कई बार हादसे हो जाते हैं। ऑक्‍यूपेशनल सेफ्टी और हेल्‍थ एडमिनिस्‍ट्रेशन (OSHA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, रॉकेट इंजन पर टेस्टिंग करते समय एक स्पेसएक्स (SpaceX) तकनीशियन को सिर में चोट लगी, जिससे वह 2 महीने तक कोमा में रहा। स्‍पेसएक्‍स दुनिया के अरबपति एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी है। बताया जाता है कि इस साल 18 जनवरी को एक तकनीशियन कंपनी की कैलिफोर्निया स्थित फैक्‍ट्री में रैप्‍टर 2 इंजन (Raptor 2 engine) पर वायवीय दबाव (pneumatic pressure) की जांच कर रहा था, तभी इंजन का फ्यूल कंट्रोलर टूट गया। 

स्‍पेसडॉटकॉम ने OSHA की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है, इस हादसे में तकनीशियन की खोपड़ी में फ्रैक्चर आया। वह ‘दो महीने के लिए कोमा में अस्पताल में भर्ती रहा।' OSHA ने स्पेसएक्स पर सुरक्षा उल्लंघनों के लिए 18,475 डॉलर लगभग (15 लाख 37 हजार 73 रुपये) का जुर्माना भी लगाया। स्‍पेसएक्‍स ने अबतक इस मामले में चुप्‍पी साधी हुई है।  

बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, तकनीशियन की पहचान लॉस एंजिल्स निवासी फ्रांसिस्को कबाडा के रूप में हुई है। कबाडा के परिवार की ओर से बनाया गया एक पेज ‘GoFundMe'  अब तक 50 हजार डॉलर से ज्‍यादा की रकम जुटा चुका है, ताकि उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों से ना गुजरना पड़े। 

बताया जाता है कि काबाडा अब कोमा में नहीं है, लेकिन वह अभी भी बातचीत नहीं कर सकते। परिवार और इस मामले से जुड़े वकील का कहना है कि बिना डॉक्‍टरी की मदद के वह जीवित नहीं रह सकते। वहीं, OSHA ने इस मामले पर काफी फाइन लगाया है और जांच अभी जारी है। स्पेसएक्स ने अभी तक इस घटना के बारे में लोगों को या अपने कर्मचारियों को कोई बयान नहीं दिया है।

स्पेसएक्स का रैप्टर 2 इंजन उसके नए स्टारशिप रॉकेट और सुपर हेवी बूस्टर के लिए एक गो-टू इंजन है। यह एक रीयूजेबल वीकल है। आने वाले कई मिशनों में इस इंजन को इस्‍तेमाल में लाया जाएगा। गौरतलब है कि एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के साथ मिलकर कई मिशन तैयार कर रही है। कंपनी आम लोगों को भी चंद्रमा पर ले जाने की तैयारी में है, जिसके लिए उसने दुनिया के कुछ सबसे अमीर लोगों के साथ मिल‍ियन डॉलर्स की डील साइन की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »