• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष की सबसे बड़ी दूरबीन ने ली थी ब्‍लैक होल की यह तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

अंतरिक्ष की सबसे बड़ी दूरबीन ने ली थी ब्‍लैक होल की यह तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

मौजूदा तस्‍वीर में दिखाई दे रही आकाशगंगा लगभग 100 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

अंतरिक्ष की सबसे बड़ी दूरबीन ने ली थी ब्‍लैक होल की यह तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

इस इमेज को PC मोड में वाइड फील्ड/प्लैनेटरी कैमरा के साथ विजिबल तरंगदैर्ध्य पर लिया गया था।

ख़ास बातें
  • ‘फ्लैशबैक फ्राइडे’ सीरीज के रूप में यह तस्‍वीर शेयर की गई है
  • अनुमान है कि इसकी डिस्क लगभग 300 प्रकाश वर्ष चौड़ी है
  • पहली बार यह तस्‍वीर नवंबर 1992 में रिलीज की गई थी
विज्ञापन
हबल स्पेस टेलीस्कोप ने कई बीते साल से ब्रह्मांड की हैरान करने वाली तस्‍वीरों को कैद किया है। इसने हमें एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाई है, जिसकी कल्पना भी हममें से कई लोगों ने नहीं की होगी। पृथ्‍वी से सैकड़ों प्रकाश-वर्ष दूर होने वाली गतिविधियों को इसने हम तक पहुंचाया है, जिसमें से कई तो बेहद यादगार हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) कुछ समय के अंतराल में ऐसी तस्‍वीरों को शेयर करती रहती है, जो अतीत में ली गई हैं। इस बार भी हबल टेलीस्‍कोप की ‘फ्लैशबैक फ्राइडे' सीरीज के रूप में एक ऐसी ही तस्‍वीर को नासा ने शेयर किया है।

नासा ने जो तस्‍वीर शेयर की है, उसमें हबल टेलीस्‍कोप ने आकाशगंगाओं के केंद्रों पर धूल से भरे ब्लैक होल की डिस्क को कैप्चर किया है। हबल की साइट के अनुसार, पहली इमेज में NGC 4261 नाम की एक अंडाकार आकाशगंगा है। तस्‍वीर में इसके केंद्र में स्थित ब्लैक होल को फ्यूल पहुंचाने वाली ठंडी गैस की धूल की विशालकाय डिस्क दिखाई देती है। यह आकाशगंगा लगभग 100 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
 


खगोलविदों का अनुमान है कि इसकी डिस्क लगभग 300 प्रकाश वर्ष चौड़ी है। इसके चमकीले कोर का साफ नजारा इसलिए दिखाई देता है, क्‍योंकि यह लगभग 60 डिग्री झुका हुआ है। वहीं पर ब्लैक होल स्थित है। डस्टी डिस्क में एक ठंडा बाहरी क्षेत्र होता है, जो ब्‍लैक होल को एनर्जी पहुंचाता है। इस इमेज को PC मोड में वाइड फील्ड/प्लैनेटरी कैमरा के साथ विजिबल तरंगदैर्ध्य पर लिया गया था। पहली बार यह तस्‍वीर नवंबर 1992 में रिलीज की गई थी। 

हबल टेलीस्‍कोप अंतरिक्ष से ऑपरेट हो रही अबतक की सबसे पावरफुल ऑब्‍जर्वेट्री है। इसे साल 1990 में लॉन्‍च किया गया था। तब से अबतक इसने 13 लाख से ज्‍यादा तस्‍वीरों को कैप्‍चर किया है। एक पोस्ट में नासा ने कहा कि हबल और नासा के अन्य मिशन हमें इन आकर्षक कॉस्मिक ऑब्‍जेक्‍ट्स के बारे में और अधिक सिखाते रहते हैं।

हबल टेलीस्‍कोप अब 30 साल से अधिक पुराना हो गया है। इसे आराम करने की जरूरत है। यही वजह है कि नासा ने हबल पर काम का बोझ कम करने के लिए 10 अरब डॉलर की एक और ऑब्‍जर्वेट्री को अंतरिक्ष में भेजा है। इसका नाम है जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप। फ‍िलहाल यह अंतरिक्ष में अपना सेटअप पूरा कर रही है। अनुमान है कि इस साल गर्मियों तक यह अपना काम वहां शुरू कर देगी।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »