• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • विज्ञान का कमाल! चंद्रमा के अंधेरे इलाकों को देखने में कामयाब हुए साइंटिस्‍ट, होगा यह फायदा

विज्ञान का कमाल! चंद्रमा के अंधेरे इलाकों को देखने में कामयाब हुए साइंटिस्‍ट, होगा यह फायदा

चंद्रमा के स्थायी रूप से अंधेरे क्षेत्रों में तापमान 100 डिग्री केल्विन (-173 डिग्री सेल्सियस) से कम और शून्य के करीब पहुंच जाता है। जहां पानी और बाकी वाष्पशील पदार्थ मिट्टी में जम सकते हैं।

विज्ञान का कमाल! चंद्रमा के अंधेरे इलाकों को देखने में कामयाब हुए साइंटिस्‍ट, होगा यह फायदा

टीम ने आर्टेमिस एक्सप्लोरेशन जोन में 44 शैडो क्षेत्रों की इमेज तैयार करने के लिए एक फ‍िजिक्‍स-बेस्‍ड डीप लर्निंग-ड्राइवन पोस्ट-प्रोसेसिंग टूल का इस्‍तेमाल किया।

ख़ास बातें
  • फ्यूचर के मून मिशनों को मिल सकता है फायदा
  • आर्टेमिस अंतरिक्ष यात्रियों को फायदा होने की उम्‍मीद
  • लूनर रिकोनिसेंस ऑर्बिटर कैमरा की मदद से कामयाब हुए रिसर्चर
विज्ञापन
हमारे चंद्रमा में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कभी सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती। ऐसे इलाके जहां स्‍थायी रूप से छाया रहती है और तापमान बेहद ठंडा होता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य के प्रकाश से वंचित इन जगहों की खोज की जाए तो यह बर्फ बनने की संभावना के कारण उपयोगी साबित हो सकते हैं। हालांकि इन क्षेत्रों के अंधेरे ने ही खोज को चुनौतीपूर्ण भी बनाया है। बहरहाल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के आने वाले आर्टेमिस मिशन (Artemis mission) से पहले वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने चंद्रमा की सतह पर सबसे अंधेरे क्षेत्रों में झांकने के लिए एक मेथड डेवलप की है। 

चंद्रमा के स्थायी रूप से अंधेरे क्षेत्रों में तापमान 100 डिग्री केल्विन (-173 डिग्री सेल्सियस) से कम और शून्य के करीब पहुंच जाता है। जहां पानी और बाकी वाष्पशील पदार्थ मिट्टी में जम सकते हैं। ETH ज्यूरिख के रिसर्चर्स के अनुसार, इस क्षेत्र में बनी बर्फ पृथ्वी-चंद्रमा प्रणाली में पानी के इंटीग्रेशन का सुराग दे सकती है। बर्फ उन रिसोर्सेज के बारे में भी बता सकती है, जिनका इस्‍तेमाल अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर रहते हुए अपने मिशनों के लिए कर सकते हैं। 

इन क्षेत्रों का पता लगाने के लिए टीम ने आर्टेमिस एक्सप्लोरेशन जोन में 44 शैडो क्षेत्रों की इमेज तैयार करने के लिए एक फ‍िजिक्‍स-बेस्‍ड डीप लर्निंग-ड्राइवन पोस्ट-प्रोसेसिंग टूल का इस्‍तेमाल किया। यह टूल उन फोटॉनों को कैप्चर करने में कुशल है जो क्रेटर की दीवारों और आसपास के पहाड़ों से अंधेरे क्षेत्रों में बाउंस होते हैं। 

लूनर एंड प्लैनेटरी इंस्टीट्यूट (LPI) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ डेविड ए क्रिंग ने समझाया कि चंद्रमा के वो इलाके जहां हमेशा अंधेरा रहता है, वहां भी रास्‍ते डिजाइन किए जा सकते हैं। इससे आर्टेमिस अंतरिक्ष यात्रियों और रोबोटिक खोजकर्ताओं की चुनौतियां कम होंगी। 

रिसर्चर्स के मुताबिक, नासा के आर्टेमिस मिशन के अंतरिक्ष यात्री उनके लिए डिजाइन किए गए स्पेससूट को पहनकर इन क्षेत्रों में सिर्फ 2 घंटे ही बिता पाएंगे। नई इमेजेस से आने वाले मिशनों के योजनाकारों को अंतरिक्ष यात्रियों का इन क्षेत्रों में मार्गदर्शन करने में मदद मिलेगी। टीम ने लूनर रिकोनिसेंस ऑर्बिटर कैमरा (Lunar Reconnaissance Orbiter Camera) से ली गई तस्‍वीरों पर अपनी मेथड इस्‍तेमाल की। यह स्‍टडी जियोफ‍िजिकल रिसर्च लेटर्स में पब्लिश हुई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »