• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • उस ‘खजाने’ तक पहुंचे साइंटिस्‍ट जहां से निकलते हैं ब्‍लैक होल, सुलझेगा हमारी आकाशगंगा का रहस्‍य!

उस ‘खजाने’ तक पहुंचे साइंटिस्‍ट जहां से निकलते हैं ब्‍लैक होल, सुलझेगा हमारी आकाशगंगा का रहस्‍य!

रिसर्चर्स का मानना ​​है कि ये ब्लैक होल हमारी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद विशालकाय ब्लैक होल के बारे में अहम जानकारी दे सकते हैं।

उस ‘खजाने’ तक पहुंचे साइंटिस्‍ट जहां से निकलते हैं ब्‍लैक होल, सुलझेगा हमारी आकाशगंगा का रहस्‍य!

कई और रिसर्च में भी इस शोध का फायदा मिलने की उम्‍मीद है।

ख़ास बातें
  • यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के साइंटिस्‍ट की स्‍टडी
  • बौनी आकाशगंगाओं में छुपे हुए ब्‍लैक होल्‍स मिलने का दावा
  • कहा, इससे हमारी आकाशगंगा की उत्‍पत्‍त‍ि को समझने में मिलेगी मदद
विज्ञापन
ब्लैक होल (Black holes) के बारे में माना जाता है कि ये हमारी आकाशगंगा समेत ज्‍यादातर आकाशगंगाओं के केंद्र में मौजूद रहते हैं और उनके कामकाज में भूमिका निभाते हैं। अब रिसर्चर्स के एक ग्रुप ने बौनी (dwarf) आकाशगंगाओं में बड़े पैमाने पर ब्लैक होल छुपे होने का पता लगाया है। आमतौर पर ब्लैक होल का पता तब चलता है, जब वो अपने चारों ओर मौजूद गैस को खाकर बहुत तेजी से बढ़ते हैं और चमकने लगते हैं। रिसर्चर्स का मानना ​​है कि ये ब्लैक होल, आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद विशालकाय ब्लैक होल के बारे में अहम जानकारी दे सकते हैं। 

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना (UNC)-चैपल हिल डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी के खगोलविदों द्वारा की गई रिसर्च से हमारी आकाशगंगा के ब्लैक होल पर जानकारी मिलने की उम्‍मीद है। 

माना जाता है कि हमारी ‘मिल्‍की वे' का निर्माण कई छोटी बौनी आकाशगंगाओं के विलय से हुआ है। लेकिन क्या सभी बौनी आकाशगंगाओं में एक बड़ा ब्लैक होल होता है, इसके बारे में अभी तक ज्‍यादा जानकारी नहीं थी, इसीलिए कई वैज्ञानिक यह जानने में जुटे हैं कि ब्‍लैक होल और आकाशगंगा एकसाथ कैसे डेवलप होते हैं। 

एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में इस सप्ताह पब्लिश हुई स्‍टडी इस समझ को पूरा करने में मदद कर सकती है। इसमें लिखा गया है कि बौनी आकाशगंगाओं में बड़े पैमाने पर ब्‍लैक होल का होना आम है। हालांकि इनका पता लगाना मुश्किल है, क्‍योंकि उन ब्‍लैक होल से निकलने वाला रेडिएशन इसमें बड़ी बाधा बनता है। स्‍टडी की प्रमुख लेखक और यूएनसी-चैपल हिल की पीएचडी स्‍टूडेंट मुग्धा पोलिमेरा ने कहा कि इस रिजल्‍ट ने उन्‍हें चौंका दिया है, क्‍योंकि ये ब्‍लैक होल अबतक छुपे हुए थे। 

स्‍टडी की को-राइटर प्रोफेसर शीला कन्नप्पन ने कहा कि हम ब्लैक होल को केवल तभी देखते हैं, जब वो रोशन होते हैं। इससे हमें संकेत मिलता है कि हम कितने सारे ब्‍लैक होल नहीं देख पा रहे हैं। कन्नप्पन ने कहा कि जिन ब्लैक होल को खोजा गया है, उनके फंडामेंटल कॉम्‍पोनेंट्स हमारी मिल्‍की वे के विशालकाय ब्‍लैक होल जैसे ही हैं। वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि इस खोज के जरिए वह हमारी आकाशगंगा की उत्‍पत्‍त‍ि के बारे में समझ सकेंगे। कई और रिसर्च में भी इस शोध का फायदा मिलने की उम्‍मीद है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »