सौरमंडल के इन 2 ग्रहों के पास घूमते मिले तीन नए चांद

नेपच्यून का जो चंद्रमा ज्यादा चमकीला है, वो लगभग 23 किलोमीटर चौड़ा है

सौरमंडल के इन 2 ग्रहों के पास घूमते मिले तीन नए चांद

Photo Credit: Space.com

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सौरमंडल में तीन नए चंद्रमा खोजे हैं

ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सौरमंडल में तीन नए चंद्रमा खोजे हैं।
  • नए चंद्रमा खोजे जाने के बाद अब नेपच्यून के पास 16 चांद हो गए हैं।
  • नेपच्यून के इन नए चंद्रमाओं को इससे पहले कई बार देखा जा चुका था।
विज्ञापन
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सौरमंडल में तीन नए चंद्रमा खोजे हैं जो अब से पहले कभी नहीं देखे गए थे! तो क्या ये चंद्रमा नए बने हैं? या खगोलविदों की नजरों से छुपे हुए थे? क्या कहना है अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का इनके बारे में? आपके मन में भी कई ऐसे ही सवाल आ रहे होंगे। जो नए चंद्रमा देखे गए हैं इनमें से दो मून तो नेपच्यून ग्रह के चारों ओर चक्कर लगा रहे हैं, जबकि एक अन्य चंद्रमा यूरेनस ग्रह के चक्कर काट रहा है। हवाई और चिली में मौजूद पावरफुल टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर इनको स्पॉट किया गया है। 

नेपच्यून, यूरेनस के नए चंद्रमा खोजे जाने के बाद अब नेपच्यून के पास 16 चांद हो गए हैं, जबकि यूरेनस के पास 28 चांद हो गए हैं। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, इंटरनेशनल एस्ट्रॉनॉमिकल यूनिट (IAU) ने घोषणा कर इस खोज की जानकारी दी है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इनको नाम भी दे दिए हैं। नेपच्यून के दो नए चंद्रमा में से एक को, जो सबसे चमकीला है, S/2002 N5 नाम दिया गया है। जबकि इसके कम रोशनी वाले चांद को S/2021 N1 नाम दिया गया है। इनकी खोज में साइंटिस्ट स्कॉट शेपर्ड के अलावा, नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी में कार्यरत मरीना ब्रोजोविक और बॉब जैक्सन भी शामिल हैं। 

रोचक है नए चंद्रमाओं की कहानी
नेपच्यून के इन नए चंद्रमाओं को इससे पहले कई बार देखा जा चुका था। 2003 में इन्हें देखा गया था। लेकिन इसके बारे में सटीक जानकारी मिलने से पहले ही ये गायब हो गए। उसके बाद सितंबर 2021 में भी इन्हें देखे जाने की बात सामने आई लेकिन इनकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। क्योंकि ये आकार में छोटे होने के कारण बीच में कहीं गायब हो जा रहे थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये नेपच्यून के पास पैदा हुए चंद्रमा नहीं हैं, बल्कि ये कहीं और पैदा हुए हैं। फिर बाद में नेपच्यून के गुरुत्वाकर्षण ने इनको खींच लिया। जिसके बाद ये इसका चक्कर लगाने लगे। 

नेपच्यून का जो चंद्रमा ज्यादा चमकीला है, वो लगभग 23 किलोमीटर चौड़ा है, और यह 9 साल में नेपच्यून का एक चक्कर पूरा करता है। वहीं, जो चंद्रमा कम चमकीला है, वह लगभग 14 किलोमीटर चौड़ा है। यह ग्रह का एक चक्कर 27 साल में पूरा करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »